SL vs BAN: डेब्यू मैच में बांग्लादेशी गेंदबाज का कहर, पहले ही ओवर में झटके दो विकेट, मैदान पर किया सैल्यूट

एशिया कप 2022 के पांचवें लीग मुकाबले में श्रीलंका के खिलाफ बांग्लादेशी बल्लेबाजों ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश की टीम 20 ओवर में सात विकेट खोकर 183 रन बनाने में सफलता हासिल की।

नई दिल्ली, 1 सितंबर। एशिया कप 2022 के पांचवें लीग मुकाबले में श्रीलंका के खिलाफ बांग्लादेशी बल्लेबाजों ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश की टीम 20 ओवर में सात विकेट खोकर 183 रन बनाने में सफलता हासिल की। 184 रनों का पीछा करने उतरी श्रीलंका की शुरुआत शानदार रही। पथुम निसानका और कुसल मेंडिस ने पहले विकेट के लिए 5.2 ओवर में 45 रन जोड़े।

निसानका और मेंडिस की धमाकेदार शुरुआत

निसानका और मेंडिस की धमाकेदार शुरुआत

श्रीलंका के लिए दोनों ही सलामी बल्लेबाज पथुम निसानका और कुसल मेंडिस ने जोरदार शुरुआत दिलाई। पथुम निसानका ने 20 रन बनाए, जबकि कुशल मेंडिस ने भी ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी की। बांग्लादेश और श्रीलंका दोनों ही अपना पहला मुकाबला अफगानिस्तान के हाथों हार चुकी है। ऐसे में इस करो या मरो के मुकाबले में इन दोनों टीमों के खिलाड़ी अपना शत प्रतिशत देने का प्रयास कर रहे हैं।

इबादत हुसैन ने एक ओवर में झटके दो विकेट

इबादत हुसैन ने एक ओवर में झटके दो विकेट

अपना पहला मुकाबला खेल रहे इबादत हुसैन ने पहले ही ओवर में दो श्रीलंकाई खिलाड़ियों को आउट किया। पथुम निसानका और चरित असलंका को आउट कर इबादत हुसैन ने बांग्लादेश की मैच में वापसी कराई। इबादत हुसैन ने अपने स्पैल के दूसरे ओवर में दनुष्का गुणाथिलका को 11 रन पर कैच आउट कर तीसरी सफलता हासिल की। श्रीलंका के बल्लेबाज इबादत हुसैन की गेंदों को खेलते समय संघर्ष करते नजर आए। इबादत हुसैन ने विकेट हासिल करने के बाद मैदान पर सैल्यूट भी किया।

बांग्लादेश ने बनाए 183 रन

बांग्लादेश ने बनाए 183 रन

इससे पहले शाकिब अल हसन की अगुआई वाली बांग्लादेश की टीम ने श्रीलंका के खिलाफ 183 रन बनाए। इस करो या मरो मुकाबले को जीतने के लिए श्रीलंका को 184 रन बनाने होंगे। मेहदी हसन मिराज ने 26 गेंदों में 38 रन बनाए। वहीं अफिफ हुसैन ने भी अंत के ओवरों में तेज तर्रार पारी खेली। उन्होंने 22 गेंदों में 39 रन बनाए। जिसकी मदद से बांग्लादेश रन बनाने में सफल रही।

यहां जानें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

यहां जानें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

बांग्लादेश की टीम- सब्बीर रहमान, मुशफिकुर रहीम (विकेटकीपर), शाकिब अल हसन (कप्तान)), अफिफ हुसैन, महमूदुल्लाह, मोसादेक हुसैन, महेदी हसन, तस्कीन अहमद, मेहदी हसन मिराज, मुस्तफिजुर रहमान, इबादत हुसैन।

श्रीलंका की टीम-पथुम निसानका, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), चरित असलंका, दनुष्का गुणाथिलका, भानुका राजपक्षे, वनिन्दु हसरंगा, दासुन शनाका (कप्तान), चमिका करुणारत्ने, महेश थीक्षाना, दिलशान मदुशंका, असिथा फर्नांडो।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+