SL vs AUS: उस्मान ख्वाजा की आंधी में उड़ी श्रीलंकाई टीम, गॉल टेस्ट में दोहरा शतक जड़ ऑस्ट्रेलिया को किया 500 पार

SL vs AUS: श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के बीच गॉल में चल रहे पहले टेस्ट मैच के दौरान ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों ने मेजबान गेंदबाजों की बखिया उधेड़ दी है। ऑस्ट्रेलिया के बैटिंग ऑर्डर ने तहलका मचाते हुए रनों का अम्बार लगाने का काम किया है। श्रीलंका की परेशानी बढ़ गई है।

स्टीव स्मिथ ने इस मुकाबले में अपना 35वां टेस्ट सैकड़ा जमा दिया। उनके साथ उस्मान ख्वाजा ने इतिहास रचने का काम किया है। ख्वाजा ने क्रीज पर टिककर बल्लेबाजी करते हुए कुछ ऐसा कर दिया, जो ऑस्ट्रेलिया का कोई अन्य बल्लेबाज अब तक श्रीलंका में नहीं कर पाया।

sl vs aus

उस्मान ख्वाजा अपना शतक जड़ने के बाद भी क्रीज पर डटे रहे और रन बनाते चले गए। श्रीलंकाई गेंदबाजों को परेशान करते हुए ख्वाजा ने फील्डरों को भी बराबर मैदान के चारों तरफ दौड़ाया। दूसरे दिन के खेल में उन्होंने अपना दोहरा शतक पूरा कर लिया। टेस्ट क्रिकेट में उनका यह पहला दोहरा शतक है।

SL vs AUS: ख्वाजा ने रच दिया इतिहास

यह उनके लिए एक बड़ी उपलब्धि है क्योंकि ऑस्ट्रेलिया के लिए श्रीलंका में डबलसेंचुरी जड़ने वाले वह पहले बल्लेबाज हैं। उनसे पहले कोई भी कंगारू बल्लेबाज श्रीलंका में जाकर टेस्ट क्रिकेट में दोहरा शतक जमाने में सफल नहीं रहा था। ख्वाजा ने नया कीर्तिमान हासिल किया है।

SL vs AUS: किसके नाम था पिछला रिकॉर्ड

इससे पहले श्रीलंका में टॉप स्कोर करने वाले बल्लेबाज जस्टिन लैंगर थे। उन्होंने 166 रनों की पारी खेली थी। उनके अलावा डेमियन मार्टिन ने 161 रनों की पारी खेली। डैरेन लेहमन के नाम 153 और स्टीव स्मिथ के नाम 145 रनों का आंकड़ा है।

हवा में उड़ गए श्रीलंकाई गेंदबाज

ऑस्ट्रेलिया ने इस मैच में तूफानी अंदाज में खेलते हुए श्रीलंकाई गेंदबाजों को हवा में उड़ा दिया। ऑस्ट्रेलिया ने 4 से ज्यादा के औसत से रन बनाते हुए 500 से ज्यादा रनों का आंकड़ा हासिल कर लिया। इतने रन बनना अब श्रीलंका के लिए खतरे की घंटी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+