शतकों का सूखा खत्म कर स्टीव स्मिथ ने कोहली को पछाड़ा, दिग्गजों की रेस में पिछड़ने लगे विराट

गाले, 8 जुलाई: एक तरफ विराट कोहली जहां नवंबर 2019 के बाद शतकों के सूखे से जूझ रहे हैं तो वहीं उनके समकक्ष एक और दिग्गज बल्लेबाज ने 16 पारियों के बाद अपनी सेंचुरी को पूरा किया है। स्मिथ ने इसके 18 महीने का भी इंतजार किया और इसके साथ ही वह विराट कोहली से आगे निकल गए।

Recommended Video

    Aus vs SL: Steve Smith ने डेढ़ साल बाद ठोंका शतक, ढेर हुए लंकाई गेंदबाज | वनइंडिया हिन्दी *Cricket

    यह स्टीव स्मिथ के करियर का 28वां टेस्ट शतक था जबकि विराट कोहली ने अभी तक 27 शतक क्रिकेट के सबसे लंबे फॉर्मेट में बनाए हैं।

     स्टीव स्मिथ का शतकों का सूखा खत्म

    स्टीव स्मिथ का शतकों का सूखा खत्म

    इस समय ऑस्ट्रेलिया की टीम श्रीलंका के दौरे पर है जहां वे गाले में दूसरा टेस्ट मुकाबला खेल रहे हैं और स्टीव स्मिथ ने दिन का खेल समाप्त होने तक नाबाद शतक बना लिया है और ऑस्ट्रेलिया ने 90 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 298 रन बनाए है। इससे पहले उनके जोड़ीदार मार्नस लाबुशेन भी अपना शतक बनाकर आउट हो गए थे।

    जो रूट की बराबरी पर पहुंच गए

    जो रूट की बराबरी पर पहुंच गए

    स्टीव स्मिथ को टेस्ट क्रिकेट में वापसी करते देखना काफी सुखद है क्योंकि यह बल्लेबाज आधुनिक समय का सबसे महान टेस्ट खिलाड़ी माना जाता है। स्मिथ का एशिया में भी काफी अच्छा रिकॉर्ड है जहां उन्होंने अभी तक 16 टेस्ट मैच खेले हैं और 5 शतक अपने नाम किए हैं, यहां 8 अर्धशतक भी उनके नाम है। इसके साथ ही स्टीव स्मिथ मौजूदा सक्रिय बल्लेबाजों में जो रूट की बराबरी पर पहुंच गए हैं।

    विराट कोहली छूटे पीछे

    विराट कोहली छूटे पीछे

    स्मिथ और रूट दोनों के नाम 28 टेस्ट शतक है इसके बाद विराट कोहली का नंबर आता है जिन्होंने 27 टेस्ट शतक लगाए हैं और उसके बाद आगे नहीं बढ़ पा रहे हैं। न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने 24 और डेविड वॉर्नर ने भी इतने ही टेस्ट शतक लगाए हैं।

    स्टीव स्मिथ ने विदेशों में खेली गई 80 टेस्ट पारियों में सबसे ज्यादा 50 प्लस का स्कोर करने के मामले में भारत के पूर्व दिग्गज सुनील गावस्कर की भी बराबरी कर ली है। इन दोनों के ही नाम विदेशी धरती पर अभी तक 50 प्लस के 34 स्कोर हैं। उसके बाद राहुल द्रविड़ और सचिन तेंदुलकर का नंबर आता है जिनके नाम 32-32 पचास प्लस के स्कोर हैं।

    स्टीव स्मिथ के रिकॉर्ड

    स्टीव स्मिथ के रिकॉर्ड

    इसके अलावा स्टीव स्मिथ एक ऑस्ट्रेलियाई के तौर पर टेस्ट क्रिकेट में माइकल क्लार्क की बराबरी करने में कामयाब हो गए हैं। क्लार्क ने भी अपने करियर में 28 टेस्ट शतक लगाए थे। ऑस्ट्रेलिया की ओर से इससे ज्यादा शतक केवल 4 खिलाड़ियों ने लगाए हैं जिनमें डॉन ब्रैडमैन ने 29, मैथ्यू हेडन ने 30, स्टीव वॉ ने 32 और रिकी पोंटिंग ने 41 शतक लगाए हैं।

    श्रीलंका का सूपड़ा साफ करना चाहेगा भारत

    श्रीलंका का सूपड़ा साफ करना चाहेगा भारत

    इसके साथ ही स्मिथ ने अपने टेस्ट औसत को 60 पर पहुंचा दिया है और वे ऑस्ट्रेलिया की ओर से सबसे ज्यादा टेस्ट रन बनाने वाले बल्लेबाजों में एकमात्र ऐसे खिलाड़ी हैं जिनका औसत इतना है। इसके अलावा किसी भी ऑस्ट्रेलिया खिलाड़ी ने 52 का औसत भी नहीं हुआ है।

    इससे पहले हुआ टेस्ट मुकाबला ऑस्ट्रेलिया ने 10 विकेट से जीता था। यह इस सीरीज का अंतिम मैच है जिसको जीतकर ऑस्ट्रेलिया मेजबानों का सूपड़ा साफ करना चाहेगा।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+