SL vs AUS: 7222 रन बनाकर दिग्गज ने लिया संन्यास, मैदान पर हुआ भावुक, खिलाड़ियों ने गले लगाकर दी विदाई

SL vs AUS, Dimuth Karunaratne: गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के बीच चल रहे दूसरे टेस्ट मैच का तीसरा दिन श्रीलंकाई फैंस के लिए भावनात्मक रहा। दिमुथ करुणारत्ने ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर का आखिरी मैच खेला। 36 वर्षीय दिमुथ ने कुछ दिन पहले ही यह घोषणा कर दी थी कि वह दूसरे टेस्ट के बाद क्रिकेट से संन्यास ले लेंगे। अपने आखिरी टेस्ट मैच के बाद वह बेहद भावुक नजर आये।

आखिरी मैच में नहीं चला बल्ला

तीसरे दिन के खेल में दिमुथ करुणारत्ने अपनी अंतिम पारी में कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए और 14 (28) के स्कोर पर पवेलियन लौट गए। में एक चौका शामिल था। 13वें ओवर की पहली गेंद पर मैथ्यू कुहनेमन ने स्टार लंका बल्लेबाज को आउट कर दिया। अपनी इस पारी के बाद वह जरूर निराश होंगे। हालांकि, मैदान से पवेलियन जाते समय वह बेहद भावुक नजर आये।

SL vs AUS

मैदान पर देखने को मिला भावुक दृश्य

दिमुथ करुणारत्ने के आउट होने के बाद मैदान पर बेहद भावुक दृश्य देखने को मिला। ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों ने भी करुणारत्ने के दमदार करियर के लिए तालियां बजाकर उन्हें विदाई दी। सोशल मीडिया पर दिमुथ करुणारत्ने का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस भी लगातार इस पर कमेंट्स कर रहे हैं। दिमुथ करुणारत्ने का टेस्ट करियर भी शानदार रहा है। दिमुथ करुणारत्ने ने 100 टेस्ट मैच में 7222 रन बनाने का काम किया।

दिमुथ करुणारत्ने का करियर

अपने विदाई मैच में दिमुथ करुणारत्ने अपनी पहली पारी में अर्धशतक बनाने से चूक गए और 36 (83) रन बनाए। कुल मिलाकर करुणारत्ने का करियर शानदार रहा है। गौर करने वाली बात यह है कि दिमुथ का विदाई मैच श्रीलंका के लिए उनका 100वां टेस्ट मैच भी है, ऐसा करने वाले वे 7वें आइलैंड नेशन क्रिकेटर बन गए हैं। उनके क्रिकेट करियर की बात करें तो दिमुथ ने 39 की औसत से 7222 टेस्ट रन बनाए हैं, जिसमें 16 शतक शामिल हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+