SL vs AFG: श्रीलंकाई टीम ने बनाया वनडे में नया रिकॉर्ड, अफगानिस्तान को करीबी अंतर से हराया था
SL vs AFG: एशिया कप में एक अहम मुकाबले में श्रीलंकाई टीम ने अफगानिस्तान को हराकर सुपर 4 में जगह हासिल कर ली। श्रीलंकाई टीम ने करीब जाकर मुकाबला 2 रन से अपने नाम कर लिया। इसके साथ ही श्रीलंका क्रिकेट टीम ने एक नया रिकॉर्ड भी हासिल कर लिया है।
श्रीलंका ने लगातार 12 वनडे मैचों में विपक्षी टीम को ऑल आउट करने का रिकॉर्ड स्थापित किया है। एशिया कप में छठे मैच में अफगानिस्तानी टीम को ऑल आउट करते हुए श्रीलंकाई टीम ने यह अनोखी उपलब्धि हासिल कर ली। श्रीलंका क्रिकेट ने इस उपलब्धि के बारे में सोशल मीडिया पर भी बताया।

आधिकारिक एक्स (ट्विटर) हैंडल पर लिखा गया कि श्रीलंका के रिकॉर्ड का सिलसिला जारी। वनडे में अपने विरोधियों को 12 मैचों में लगातार ऑल आउट करने का रिकॉर्ड। इस पोस्ट के साथ ही श्रीलंका क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों की तस्वीर भी पोस्ट की गई थी।
गौरतलब है कि श्रीलंकाई टीम ने अफगानिस्तान को मैच हरा दिया लेकिन देखा जाए तो उनका प्रदर्शन बेहद खराब रहा। अफगानिस्तान की टीम जीता हुआ मैच हार गई। एक समय ऐसा लग रहा था जब अफगानिस्तानी टीम के पकड़ में यह मुकाबला था।
श्रीलंका ने अफगानिस्तान की टीम को 292 रनों का टारगेट दिया था। इसे 37।1 ओवर में हासिल करने से अफगानिस्तान की टीम सुपर 4 में चली जाती लेकिन तीन गेंद ज्यादा खेलकर अफगानिस्तान 289 पर आउट हो गई। मैच में अफगानिस्तान के लिए नबी ने 32 गेंदों में 65 रन जड़े।
मुकाबले के बाद अफगानिस्तान के कोच ने कहा कि हमें सुपर 4 में जाने के लिए निर्धारित आंकड़ा नहीं मालूम था। हालांकि यह थोड़ा अजीब लगता है। नबी और बाकी बल्लेबाजों ने जिस तरह तेज बैटिंग की, उससे यही लगता है कि अफगानिस्तान सुपर 4 के लिए खेल रहा था और आंकड़ा भी मालूम था, फैन्स को इस हार से काफी निराशा हुई है।












Click it and Unblock the Notifications