Today Dream11 Team: श्रीलंका-अफगानिस्तान के तीसरे T-20 मैच की ये है बेस्ट ड्रीम टीम, करोड़ों की कमाई का मौका?
SL vs AFG Dream11 Prediction: अफगानिस्तान के श्रीलंका दौरे के तीसरे टी20 मैच में श्रीलंका का मुकाबला अफगानिस्तान से होगा। दोनों टीमों के बीच ये भिड़ंत आज, 21 फरवरी को दांबुला के रंगिरी दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम में होगी। आइए जानते हैं सीरीज के आखिरी मैच की ड्रीम-11 टीम के लिए कौन-कौन से खिलाड़ी गेम चेंजर साबित हो सकते हैं।
दरअसल, वनडे सीरीज में अफगानिस्तान को 3-0 से क्लीन स्वीप करने के बाद, श्री लंका ने अब तक दोनों मैच जीतकर टी20 सीरीज भी जीत ली है और उसकी नजर यहां एक और क्लीन स्वीप पर होगी। मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे से खेला जाएगा।

SL vs AFG Dream11: हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
अफगानिस्तान बनाम श्रीलंका के हेड-टू-हेड रिकॉर्ड पर नजर डालें तो दोनों टीमों ने टी20ई में कुल सात मैच खेले हैं। इस दौरान अफगानिस्तान ने सिर्फ दो मैच जीते हैं, जबकि श्रीलंका पांच जीत के साथ इस रिकॉर्ड में काफी आगे है।
SL vs AFG Dream11: दांबुला की पिच रिपोर्ट
दांबुला के रंगिरी दांबुला अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम का ट्रैक मुख्य रूप से बल्लेबाजों के लिए सपोर्टिव माना जाता है। पिच से अच्छे टर्न और उछाल के कारण यहां स्पिनरों के अधिक प्रभावी होने की उम्मीद है। यहां टॉस जीतकर टीमें पहले गेंदबाजी करना पसंद करती हैं और पहली पारी का औसत स्कोर 164 है।
SL vs AFG Dream11: संभावित प्लेइंग इलेवन
श्रीलंका: पथुम निसांका, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), धनंजय डी सिल्वा, सदीरा समरविक्रमा, चैरिथ असलांका, वानिंदु हसरंगा (कप्तान), एंजेलो मैथ्यूज, दासुन शनाका, महीश थीक्षाना, बिनुरा फर्नांडो, मथीशा पथिराना।
अफगानिस्तान: इब्राहिम जादरान (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), गुलबदीन नायब, अजमतुल्लाह उमरजई, हजरतुल्लाह जजई, मोहम्मद नबी, नजीबुल्लाह जादरान, करीम जनत, नूर अहमद, नवीन-उल-हक, फजलहक फारूकी।
SL vs AFG Dream11: अफगानिस्तान बनाम श्रीलंका ड्रीम-11 टीम
- विकेटकीपर: कुसल मेंडिस, रहमानुल्लाह गुरबाज़, सदीरा समरविक्रमा
- बल्लेबाज: इब्राहिम जादरान, पथुम निसांका
- ऑलराउंडर: एंजेलो मैथ्यूज, मोहम्मद नबी, वानिंदु हसरंगा, अजमतुल्लाह उमरजई, करीम जनत
- गेंदबाज: मथीशा पथिराना
- कप्तान: रहमानुल्लाह गुरबाज
- उप-कप्तान: वानिंदु हसरंगा
SL vs AFG Dream11: श्रीलंका बनाम अफगानिस्तान फुल स्क्वाड
अफगानिस्तान टीम: हजरतुल्लाह जजई, इब्राहिम जादरान (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), गुलबदीन नायब, अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी, करीम जनत, नजीबुल्लाह जादरान, नूर अहमद, नवीन-उल-हक, फजलहक फारूकी, कैस अहमद, फरीद अहमद मलिक, शराफुद्दीन अशरफ, वफ़ादार मोमंद, मोहम्मद इशाक।
श्रीलंका टीम: पथुम निसांका, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), धनंजय डी सिल्वा, सदीरा समरविक्रमा, वानिंदु हसरंगा (कप्तान), चैरिथ असलांका, एंजेलो मैथ्यूज, दासुन शनाका, महेश थीक्षाना, बिनुरा फर्नांडो, मथीशा पथिराना, कामिंडु मेंडिस, अकिला धनंजय। कुसल परेरा, दिलशान मदुशंका, नुवान तुषारा।












Click it and Unblock the Notifications