'इस रात को मैं हमेशा याद रखूंगी', अभिषेक शर्मा की बहन के साथ आखिर ऐसा क्या हुआ?
Abhishek Sharma Sister Komal story: जिम्बाब्वे के खिलाफ भारत की तरफ से टी-20 फॉर्मेट में अभिषेक शर्मा को डेब्यू करने का मौका मिला। अपने डेब्यू के अगले यानी दूसरे मैच में ही उन्होंने शतक जड़कर अपने हुनर का परिचय दिया। अपने जबरदस्त डेब्यू के बाद से ही अभिषेक शर्मा सुर्खियों में बने हुए हैं। एक खराब शुरुआत के बावजूद अगले ही मैच में उन्होंने केवल 46 गेंदों में अपना पहला अंतरराष्ट्रीय शतक बनाकर सभी को हैरान कर दिया।
घर लौटने पर जोरदार स्वागत
जिम्बाब्वे दौरे पर अभिषेक शर्मा भारत के लिए चौथा सबसे अधिक रन बनाने वाला खिलाड़ी रहे। उन्होंने पांच मैचों में 124 रन बनाए और दो विकेट लिए। इस दौरे के बाद उनके घर लौटने पर अमृतसर में अभिषेक की सफलता का जश्न बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। उनकी बहन डॉ. कोमल शर्मा ने इस दौरान की कुछ तस्वीरें शेयर की है।

बहन ने शेयर की तस्वीरें
इस मौके पर अमनदीप अस्पताल ने अमृतसर के ले मेरिडियन होटल में अभिषेक शर्मा को सम्मानित किया। यह देखकर अभिषेक की बहन डॉ. कोमल शर्मा ने एक भावुक पोस्ट के ज़रिए इस प्यार के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने प्रोग्राम की कई तस्वीरें शेयर कीं। इसके साथ उन्होंने एक लंबा-चौड़ा पोस्ट भी लिखा।
'इस रात को मैं हमेशा याद रखूंगी'
अपने पोस्ट में अभिषेक शर्मा की बहन ने लिखा कि मैं इस तरह के खूबसूरत आयोजन के लिए @amandeephospitals का दिल से आभार व्यक्त करना चाहती हूं। अस्पताल ने न केवल अभिषेक बल्कि उसके पूरे परिवार को सम्मानित किया। इस भाव से कोमल भावुक हो गईं। कोमल ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट में अपने भाई और पूरे परिवार को सम्मानित करने के लिए अमनदीप अस्पताल का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह रात उनके लिए हमेशा यादगार रहेगी।
16 मैचों में बनाए थे 484 रन
आईपीएल 2024 सीजन में अभिषेक शर्मा ने शानदार प्रदर्शन किया था। इस सीजन उन्होंने 16 मैचों में 484 रन बनाए जिसके कारण उन्हें जिम्बाब्वे के खिलाफ भारत की टीम में शामिल किया गया। वह अपने गुरु क्रिकेट के दिग्गज युवराज सिंह के नक्शेकदम पर चलने की कोशिश कर रहे हैं। आने वाले समय में भारत के लिए अभिषेक शर्मा और अधिक मुकाबले खेलते हुए नजर आ सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications