Singer KK Death : क्रिकेट जगत में शोक की लहर, सहवाग समेत कई दिग्गजों ने जताया दुख

kk

नई दिल्ली। मंगलवार रात 54 वर्षीय बॉलीवुड के मशहूर सिंगर केके का कोलकाता के एक कॉलेज में परफाॅरमेंस के बाद निधन हो गया। जैसे ही केके अपने होटल पहुंचे तो वह चक्कर खाकर अपने बेड पर गिर गए। उन्हें तुरंत CMRI अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। केके भले ही आज दुनिया के बीच ना रहे हों, लेकिन उनके गाए गाने हमेशा याद रहेंगे। केके के निधन पर जहां चारों तरह मातम पसरा हुआ है तो वहीं क्रिकेट जगत में भी शोक की लहर है।

यह भी पढ़ें- सिद्धू मूसेवाला के पिता ने आंसू बहाते हुए उतारी पगड़ी, सहवाग ने भावुक होकर कही ये बातें

सहवाग ने किया ट्वीट

सहवाग ने किया ट्वीट

खेल जगत से वीरेन्द्र सहवाग और वीवीएस लक्ष्मण जैसे क्रिकेटरों ने केके के निधन पर शोक व्यक्त किया। कमेंटेटर हर्षा भोगले ने भी ट्वीट कर शोक जताया है। सहवाग ने ट्वीट करते हुए लिखा, ''कोलकाता में अपने शो के दौरान सिंगर केके नीचे गिर गए, जिसके बाद उनका निधन हो गया। यह बेहद दुखद खबर है। जिंदगी बहुत अनिश्चित है। इस बेहद मुश्किल वक्त में उसके परिवार के लोगों और दोस्तों के लिए सहानभूति।''

Recommended Video

    Singer KK Death: Kolkata Police ने मामला किया दर्ज | Singer KK |वनइंडिया हिंदी | #News

    अन्य कई दिग्गजों ने भी जताया दुख

    वीवीएस लक्ष्मण ने लिखा, ''बेहतरीन सिंगर केके की मौत की खबर बेहद दुखद है। लेकिन वह अपने गानों के जरिए हमेशा जिंदा रहेंगे।" इसके अलावा मशहूर क्रिकेट कमेंटटर हर्षा भोगले ने अपने ट्वीट में लिखा, ''केके की माैत पर यकीन करना मुश्किल है। उनके साथ मेरी कई यादें हैं। मैंने इस्तांबुल में उसके साथ काफी समय बिताया है। वह बहुत ही शानदार और ठंडे मिजाज के इंसान थे।''

    लाइव कॉन्सर्ट के दौरान बिगड़ी तबीयत

    बता दें कि केके की पश्चिम बंगाल के कोलकाता में एक लाइव कॉन्सर्ट के दौरान उनकी अचानक तबीयत बिगड़ गई थी। फिर वह होटल में गए और कुछ ही देर बाद उनकी माैत हो गई। कहा जा रहा कि जब वह लाइव शो कर रहे थे तो उसी दाैरान सीने में उन्हें दर्द सा होने लगा। केके की तस्वीरें भी सामने आईं, जहां वह मंच पर बेचैन से दिखे। उनके शरीर से पसीना भी छूटने लगा था। उन्होंने तौलिया लिया और अपना पसीना भी पोंछने की कोशिश की। शो खत्म होने के बाद वह होटल में गए, लेकिन फिर तबीयत ज्यादा बिगड़ गई और वो चक्कर खाकर अपने कमरे में ही गिर पड़े।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+