बांग्लादेश प्रीमियर लीग में खेलेंगे जिम्बाब्वे के ऑलराउंडर सिकंदर रजा, IPL में भी खेलने की है संभावना

Sikandar raza in BPL 2023 टी20 वर्ल्ड कप में अपनी टीम के लिए बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले जिंबाब्वे के ऑलराउंडर सिकंदर रजा बांग्लादेश प्रीमियर लीग (बीपीएल) के अगले संस्करण में खेलते हुए नजर आएंगे। चर्चाएं यहां तक हैं कि इंडियन प्रीमियर लीग के 2023 एडिशन की नीलामी में भी सिकंदर रजा का नाम जा सकता है और उन्हें खरीदने के लिए फ्रेंचाइजियों के बीच अच्छी-खासी होड़ देखी जा सकती है। सिकंदर रजा BPL में रंगपुर राइडर्स के लिए खेलते हुए नजर आएंगे। सिकंदर रजा ने बीपीएल में मौका मिलने पर खुशी जाहिर की है।

sikandar raza in BPL 2023

रंगपुर राइडर्स में पाकिस्तानी क्रिकेटर भी

आपको बता दें कि रंगपुर राइडर्स में सिकंदर रजा उन पांच विदेशी क्रिकेटरों में शामिल हैं, जिन्हें बीपीएल में खेलने का मौका मिलेगा। रजा के अलावा मोहम्मद नवाज़, हारिस रऊफ़, पथुम निसांका और शोएब मलिक भी इस टीम में शामिल हैं। रंगपुर राइडर्स ने बांग्लादेश टीम के विकेटकीपर नुरुल हसन को भी अपने साथ जोड़ा है। यह जानकारी शुक्रवार को रंगपुर राइडर्स के आधिकारिक फेसबुक पेज पर जारी एक वीडियो के जरिए दी गई।

रजा ने वीडियो जारी कर जाहिर की खुशी

सिकंदर रजा ने बीपीएल में खेलने की खबर मिलने के बाद एक वीडियो जारी कर कहा है, "नमस्ते दोस्तों, मुझे यह घोषणा करते हुए बेहद खुशी हो रही है कि मैं बांग्लादेश प्रीमियर लीग 2023 सीजन का हिस्सा हूं। मैं रंगपुर राइडर्स फैमिली के साथ जुड़ने का इंतजार नहीं कर सकता। आपको देखने के लिए इंतजार नहीं कर सकता। आपसे जुड़ने का इंतजार नहीं कर सकता। यह वाकई रोमांचक होने वाला है। जल्दी मिलते हैं।"

रजा का टी20 विश्व कप में प्रदर्शन

आपको बता दें कि सिकंदर रजा ने ऑस्ट्रेलिया में हाल में संपन्न विश्व कप में 8 मैचों में 219 रन बनाए थे। सिकंदर रजा टॉप स्कोरर की लिस्ट में वे छठे नंबर पर रहे थे। बल्लेबाजी के अलावा उन्होंने शानदार गेंदबाजी करते हुए 10 विकेट भी झटके और टॉप विकेट टेकर गेंदबाजों की लिस्ट में उनका नंबर 10 वां था। रजा ने पाकिस्तान के खिलाफ बेहतरीन मैच जीताऊ गेंदबाजी की थी। उनकी यह पारी ICC टूर्नामेंट के टॉप 10 बेस्ट परफॉर्मेंस में शामिल हो गई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+