इंटरनेशनल क्रिकेट में छाई शोक की लहर, तूफानी कप्तान के घर से उठा जनाजा, क्या है दुखद मौत का कारण?
Sikandar Raza: जिम्बाब्वे क्रिकेट के चमकते सितारे और आईपीएल (IPL) जैसे बड़े मंचों पर अपनी धाक जमाने वाले सिकंदर रजा (Sikandar Raza) के लिए साल 2026 की शुरुआत बेहद दर्दनाक रही है। रजा के सबसे छोटे भाई, मुहम्मद महदी (Muhammad Mahdi) का निधन हो गया है।
नए साल से एक दिन पहले यानी 31 दिसंबर को रजा के भाई का निधन हो गया है। खास बात तो यह है कि बेहद कम उम्र में ही रजा के भाई की मौत हो गई। बीमारी की वजह से यह दुखद घटना घटी है। इस निधन से पूरा क्रिकेट जगत दुखी हुआ है।

इस दुखद खबर की पुष्टि करते हुए जिम्बाब्वे क्रिकेट बोर्ड ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट साझा किया है। बोर्ड ने लिखा, "हम अपने कप्तान और स्टार खिलाड़ी सिकंदर रजा के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं। रजा परिवार ने एक अनमोल सदस्य खोया है। दुख की इस घड़ी में हम सब उनके साथ खड़े हैं।"
किस वजह से हुआ भाई का निधन
गौरतलब है कि सिकंदर रजा के भाई महदी की उम्र महज 13 साल ही थी। महदी की मौत की वजह एक दुर्लभ और गंभीर जेनेटिक बीमारी बनी, जिसे 'हीमोफीलिया' कहा जाता है। यह एक ऐसा ब्लड डिसऑर्डर है जिसमें शरीर में खून का थक्का (Blood Clot) जमना बंद हो जाता है। महदी जन्म से ही इस जानलेवा स्थिति से जूझ रहे थे। 29 दिसंबर को हरारे में उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। उन्हें वारेन हिल्स कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया गया है।
फैंस और क्रिकेट जगत ने किया सपोर्ट
सिकंदर रजा मैदान पर अपनी आक्रामक बल्लेबाजी और धारदार गेंदबाजी के लिए जाने जाते हैं, वह अपने छोटे भाई के बेहद करीब थे। रजा के लिए साल 2025 क्रिकेट के लिहाज से ऐतिहासिक रहा था, जहाँ उन्होंने आईसीसी (ICC) टी20 रैंकिंग में नंबर-1 ऑलराउंडर का ताज पहना। लेकिन साल के अंत में मिली इस व्यक्तिगत क्षति ने उन्हें अंदर तक झकझोर दिया है।
इस मुश्किल घड़ी में उनको क्रिकेट जगत का समर्थन मिला है। फैन्स ने भी उनका सपोर्ट किया है। ज़िम्बाब्वे क्रिकेट टीम को सिकंदर रजा ने अपने ऑल राउंड गेम से नई ऊँचाइयों पर लेकर जाने का काम किया है।












Click it and Unblock the Notifications