ईशान किशन ने शुभमन गिल को जड़ा थप्पड़, चुपचाप देखते रहे युजवेंद्र चहल, जानिए क्या है पूरा माजरा?
शुभमन गिल ने अपने इंस्टा अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें ईशान किशन और युजवेंद्र चहल भी उनके साथ हैं और इन तीनों ने टीवी शो रोडीज की एक्टिंग की है।

इंडियन क्रिकेट टीम के लिए हर फॉर्मेट में लगातार रन बना रहे टीम के युवा बल्लेबाज शुभमन गिल सोशल मीडिया पर भी उतने ही एक्टिव हैं, जितने वो ग्राउंड पर रहकर विरोधी टीम के गेंदबाजों की बक्खियां उधेड़ते हैं। गिल अक्सर सोशल मीडिया रील्स, फोटोज और वीडियो पोस्ट करते रहते हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ आखिरी टी20 में धमाकेदार शतक बनाने के बाद गिल ने अपने इंस्टा अकाउंट पर एक धमाकेदार वीडियो अपलोड किया है। जी हां, यह वीडियो धमाकेदार इसलिए है, क्योंकि इस वीडियो में गिल के अलावा उनके जोड़ीदार ईशान किशन और टीम के चुलबुले खिलाड़ी युजवेंद्र चहल भी नजर आ रहे हैं।
क्या है इस वीडियो में?
इस वीडियो में शुभमन गिल, ईशान किशन और युजवेंद्र चहल ने फेमस टीवी शो रोडीज की एक्टिंग की है। वीडियो में शुभमन गिल ने एक कंटेस्टेंट्स का रोल निभाया है तो वहीं चहल और ईशान जजों के किरदार में हैं। इंस्टाग्राम पर इस फनी वीडियो को शेयर करते हुए शुभमन गिल ने लिखा है, "रोडीज के सीन को रिक्रिएट करना हमारा पसंदीदा मूमेंट रहा।"
वीडियो पर हस्तियों के रिएक्शन
गिल के इस वीडियो पर कई सेलिब्रिटिज ने अपने रिएक्शन दिए हैं। हार्दिक पांड्या की पत्नी नतासा स्टेनकोविक, क्रुणाल पांड्या और शिवम मावी ने वीडियो पर अपने रिएक्शन दिए हैं। वहीं सूर्यकुमार यादव की पत्नी देविशा शेट्टी ने भी वीडियो पर कॉमेंट किया है। गिल की इस रील को अपलोड के एक घंटे के बाद तक 2.5 लाख से अधिक लाइक मिल चुके थे।
शानदार फॉर्म में हैं शुभमन गिल
आपको बता दें कि शुभमन गिल इस वक्त शानदार फॉर्म में हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे और आखिरी टी20 मैच में गिल ने 63 गेंदों में सात छक्कों और 12 चौकों की मदद से नाबाद 126 रन बनाए थे। हालांकि शुभमन गिल उससे पहले सीरीज के दोनों मुकाबलों में संघर्ष करते हुए दिखे थे। इससे पहले गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में दोहरा शतक भी लगाया था। वहीं ईशान किशन इन दिनों बुरे फॉर्म से गुजर रहे हैं। दोहरा शतक लगाने के बाद से उनके बल्ले से कोई बड़ी पारी नहीं निकली है। वहीं चहल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ एक ही टी20 मैच खेला था। शुभमन गिल और ईशान किशन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए टीम इंडिया का हिस्सा हैं।












Click it and Unblock the Notifications