गिल की टेस्ट टीम से होने वाली थी छुट्टी, शतक जड़कर बचा ली जगह, मैनेजमेंट ने कहा था बाहर करेंगे

India vs England: लगातार टेस्ट क्रिकेट में फ्लॉप हो रहे स्टार भारतीय खिलाड़ी शुभमन गिल को अंतिम चेतावनी मिल गई थी लेकिन इससे पहले ही उन्होंने एक धमाका कर दिया। गिल को विशाखापट्टनम टेस्ट मैच के बाद टीम इंडिया से बाहर किये जाने की योजना थी लेकिन ऐसा अब नहीं होगा।

रिपोर्ट्स के अनुसार गिल को मैनेजमेंट ने बाहर करने का संकेत दिया था और अंतिम मौका मिलने की बात कही थी। गिल को पता चल गया था कि बाहर होना है, तो उन्होंने यह बात अपने परिवार को भी बताई और कहा कि मैं मोहाली में जाकर गुजरात के खिलाफ रणजी मैच खेलूंगा।

shubman gill

इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार गिल को मैनेजमेंट ने चेतावनी देते हुए कहा था कि अगर दूसरे टेस्ट में नम्बर तीन पर खेलते हुए वह रन नहीं बना पाते हैं, तो उनको बाहर कर दिया जाएगा। अपनी गलतियों को सुधारने के लिए उनको घरेलू क्रिकेट खेलने के लिए जाना पड़ेगा।

गिल इसके लिए तैयार हो गए थे और अपने परिवार को भी बता दिया था कि वह घरेलू क्रिकेट में खेलने वाले हैं लेकिन ऐसा नहीं होना था। उनके गेम में अभी बहुत कुछ बाकी था और यह दूसरी पारी में देखने को मिला। जब भारतीय टीम के बल्लेबाज आउट हो रहे थे, उस समय गिल टिके हुए थे।

गिल ने इंग्लिश टीम के गेंदबाजों को धोकर एक शतक जमाया और 104 रन बनाकर आउट हुए। टीम इंडिया को बड़ी बढ़त दिलाने में गिल के इस शतक का काफी बड़ा योगदान है। हालांकि हार्टली की गेंद पर पगबाधा में वह डीआरएस के कारण बच गए थे। रिव्यू लेने के लिए उन्होंने श्रेयस अय्यर ने कहा था। इसके बाद एंडरसन की गेंद पर भी वह बच गए थे।

दो बार बचने के बाद गिल ने अपना बल्ला चलाया और इंग्लैंड के गेंदबाजों को आड़े हाथों लेते हुए तूफानी अंदाज में सैकड़ा पूरा कर लिया। इस तरह गिल ने मैनेजमेंट को दिखा दिया कि वह बाहर नहीं जाने वाले हैं बल्कि अगले मैच में फिर से खेलेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+