शुबमन गिल ने ईशान किशन को दी वेधा स्टाइल में बधाई, ऋतिक रोशन हुए खुश, आवेश ने ली चुटकी
बॉलीवुड फिल्म विक्रम वेधा में ऋतिक रोशन का स्टाइल लोगों को पसंद आया है। इतना की भारतीय बल्लेबाज शुबमन गिल भी इसकी नकल कर रहे हैं। भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरे मुकाबले में जब ईशान किशन ने 93 रनों की पारी खेली तो गिल ने उनको ऋतिक के स्टाइल में ही बधाई दी। इतना ही नहीं एक्टर ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया भी दी है।

शुबमन गिल ने दी विक्रम वेधा मूवी स्टाइल में बधाई
मैच समाप्त होने के बाद शुबमन गिल ने इंस्टाग्राम पर ईशान किशन के साथ अपनी शानदार कमेस्ट्री भी दिखाई। उन्होंने इस वीडियो में ड्रेसिंग रूम की एक झलक दिखायी है जहां गिल ने किशन के चेहरे को ऐसे ही पकड़ा हुआ है जैसे फिल्म में वेधा का कैरेक्टर अपने भाई को पकड़ता है।
इस वीडियो को कैप्शन करते हुए गिल ने लिखा- बहुत अच्छा मेरे शतक।
ये नाम भी फिल्म से ही प्रेरित है जहां पर अभिनेता रोहित सराफ ने ऋतिक के छोटे भाई शतक की भूमिका निभाई है।
आवेश खान ने किया मजेदार कमेंट
इस पोस्ट ने Hritik Roshan को प्रभावित किया है और उन्होंने कमेंट में 'hahaha' पोस्ट किया है। इतना ही नहीं तेज गेंदबाज आवेश खान ने उससे भी मजेदार कमेंट किया है।
आवेश ने कहा, 'वो अर्धशतक है।' दरअसल ईशान किशन ने शतक नहीं लगाया था।
उस मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने 279 रनों का टारगेट दिया था और भारत के 9 ओवर में 48 रन देकर दो विकेट भी आउट हो गए थे। इसके बाद श्रेयस अय्यर और ईशान किशन को शो शुरू हुआ। दोनों को ही टी20 वर्ल्ड कप की टीम से बेदखल किया गया है। उन्होंने 161 रनों की साझेदारी की और अय्यर ने शतक भी लगाया। अय्यर ने 111 गेंदों पर 113 और किशन ने 84 गेंदों पर 93 रन बनाए जिसके चलते भारत आसानी से मैच जीत गया।

भारत क्लीन स्वीप करने की ओर
वैसे टीम इंडिया सीरीज में साउथ अफ्रीका का सूपड़ा साफ करने वाली है क्योंकि उन्होंने दिल्ली में हो रहे तीसरे वनडे मुकाबले में प्रोटियाज बल्लेबाजों को मात्र 99 रनों पर ढेर कर दिया है। कुलदीप यादव ने 4 विकेट हासिल किए हैं। वाशिंगटन सुंदर, मोहम्मद सिराज और शाहबाज अहमद को 2-2 विकेट मिले हैं। भारत को हमेशा परेशान करने वाले हेनरिक क्लासेन ही 42 गेंदों पर 34 रनों की पारी खेलने में कामयाब रहे।












Click it and Unblock the Notifications