BCCI Awards: शुभमन गिल बन गये क्रिकेटर ऑफ़ द ईयर, रवि शास्त्री को मिलेगा ख़ास सम्मान

Shubman Gill, BCCI Awards: हर साल की तरह इस बार भी 2023 में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड सम्मानित करेगा। अवॉर्ड समारोह हैदराबाद में होगा। मंगलवार शाम को बीसीसीआई अवॉर्ड्स दिए जाएंगे। शुभमन गिल को एक बड़ा पुरस्कार मिलने वाला है।

शुभमन गिल को क्रिकेटर ऑफ़ द ईयर का सम्मान मिलेगा। पिछले साल गिल के बल्ले ने आग उगली थी। सफेद गेंद क्रिकेट में वह ज्यादा सफल रहे। पचास ओवर के प्रारूप में गिल ने जमकर रन बनाए थे। इसके लिए उनको अब बोर्ड की तरफ से सम्मानित किया जाएगा।

shubman gill

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कोच रवि शास्त्री को भी लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड मिलने वाला है। शास्त्री ने साल 2017 से लेकर 2021 तक भारतीय टीम को कोचिंग सेवाएँ दी थीं। इस दौरान भारतीय टीम ने कई टीमों को हराया और अहम सीरीज भी जीतने में सफलता पाई।

शुभमन गिल ने साल 2023 में 6 टेस्ट मुकाबले खेलकर 258 रन अपने नाम किये थे। वनडे में उनका प्रदर्शन और भी ज्यादा दमदार रहा था। इसमें उनके बल्ले से एक दोहरा शतक भी आया था। इस फ़ॉर्मेट में गिल ने 29 मुकाबलों में 1584 रन बनाए थे। टी20 में वह ज्यादा कुछ नहीं कर पाए। हालांकि टी20 में भी वह एक शतक और एक अर्धशतक जड़ने में सफल रहे थे।

रवि शास्त्री की कोचिंग में भारतीय टीम ने वर्ल्ड कप 2019 में सेमीफाइनल तक का सफर तय किया था। इसके अलावा भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया में जाकर उनको पछाड़ दिया था। भारत ने एक बार नहीं बल्कि दो बार ऑस्ट्रेलिया में जाकर टेस्ट सीरीज अपने नाम की थी। उनकी कोचिंग और भारतीय टीम में बतौर खिलाड़ी योगदान देखते हुए लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड देने का फैसला लिया गया। बीसीसीआई अवॉर्ड्स का टेलीकास्ट जियो सिनेमा पर होगा। शाम 6 बजे से इस प्रोग्राम को लाइव देखा जा सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+