शुभमन गिल ने किया फील्डिंग से हैरान, लपका सीरीज का बेस्ट कैच, वीडियो जमकर हुआ वायरल

IND vs SL: भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के चौथे दिन कप्तान शुभमन गिल ने अपनी शानदार फील्डिंग से सभी का ध्यान खींच लिया। भारत को लगातार विकेट की तलाश थी और इसी दौरान गिल ने कमिंदु मेंडिस का बेहतरीन कैच पकड़कर श्रीलंका को बड़ा झटका दिया।

यह सफलता तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा ने दिलाई। उन्होंने कमिंदु मेंडिस के खिलाफ शॉर्ट गेंद का इस्तेमाल किया। गेंद कंधे के आसपास की ऊंचाई तक पहुंची और मेंडिस ने उसे पुल करने की कोशिश की। वह गेंद को सही तरीके से कंट्रोल नहीं कर सके और बल्ले का ऊपरी किनारा लगने के बाद गेंद स्क्वेयर लेग के ऊपर हवा में चली गई।

shubman gill

शुभमन गिल ने गड़ाई नजरें और लपकी गेंद

गेंद काफी ऊंची थी और गिल को उसे पकड़ने के लिए पीछे की ओर दौड़ लगानी पड़ी। भारतीय कप्तान ने गेंद पर नजर बनाए रखी और सही समय पर अपनी दिशा बदली. फिर आगे की तरफ डाइव लगाते हुए दोनों हाथों से शानदार कैच पूरा कर लिया। गिल की इस कोशिश ने भारत को उस समय बेहद जरूरी सफलता दिलाई।

खास बात यह रही कि कमिंदु इससे पहले प्रसिद्ध कृष्णा की शॉर्ट गेंदों के खिलाफ सफल रहे थे। उन्होंने इसी तरह की गेंदों पर चौका और छक्का भी लगाया था। ऐसे में प्रसिद्ध ने दोबारा इसी रणनीति पर भरोसा किया और इस बार उनकी योजना काम कर गई।

कमिंदु मेंडिस 55 रन बनाकर आउट हुए। उनके आउट होने के बाद श्रीलंका की पारी पर फिर से दबाव बढ़ गया। भारत ने फॉलोऑन देने के बाद मेजबान टीम को दूसरी पारी में बल्लेबाजी के लिए उतारा था और लगातार विकेट हासिल करने की कोशिश में जुटा था।

चौथे दिन स्टंप्स तक क्या हुआ?

श्रीलंका की टीम पहली पारी में 290 रन पर ऑलआउट हो गई थी, इसके बाद भारतीय कप्तान गिल ने उसे फॉलोऑन दिया। दूसरी पारी में मेजबान टीम ने संघर्ष करते हुए दिन का खेल खत्म होने तक 229/6 रन बना लिए। श्रीलंका अब भारत से 16 रन आगे है। सोनल दिनुषा 7 और केशरा नुवांथा 3 रन बनाकर नाबाद रहे। भारत की ओर से सरांश जैन और रवींद्र जडेजा ने एक-एक विकेट लिया, जबकि प्रसिद्ध कृष्णा ने कमिंदु मेंडिस समेत अहम विकेट हासिल किया। टीम इंडिया इस मैच में अब जीत के बेहद करीब है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+