Shubman Gill ने निकाली बाबर आज़म की हेकड़ी, चैम्पियंस ट्रॉफी मैच से पहले पाकिस्तान को ललकारा
Shubman Gill: शुभमन गिल के ऊपर चैम्पियंस ट्रॉफी के दौरान नजरें रहने वाली हैं। उनकी हालिया फॉर्म काफी धाकड़ रही है। गिल ने इंग्लिश टीम के खिलाफ हुई तीन वनडे मैचों की सीरीज में धमाल मचा दिया था और वह प्लेयर ऑफ़ द सीरीज भी चुके गए थे। इसका फल उनको अब फिर से मिला है।
दरअसल आईसीसी की ओर से जारी की गई ताजा वनडे रैंकिंग में गिल इ कोहराम मचा दिया है और दुनिया में नम्बर एक बल्लेबाज बनकर सामने आए हैं। इस लिस्ट में गिल ने बड़े-बड़े नामों को पीछे छोड़ते हुए खुद का डंका बजाने का काम किया है।

शुभमन गिल 796 रेटिंग पॉइंट्स के साथ नम्बर एक पर आ गए हैं। अहम बात यह है कि उन्होंने इस मामले में पाकिस्तान के धांसू खिलाड़ी बाबर आज़म की हेकड़ी निकाल दी है। बाबर आज़म अब नम्बर दो पर चले गए हैं और गिल ने पहले स्थान पर कब्जा जमा लिया है।
Shubman Gill ने बाबर को पछाड़ा
नम्बर दो पर बाबर आज़म हैं और उनके 773 रेटिंग पॉइंट्स हैं। इसी लिस्ट का तीसरा नाम भारतीय कप्तान का भी है। कप्तान रोहित शर्मा ने धमाकेदार अंदाज में कटक में शतक जड़ा था, वह एकदिवसीय रैंकिंग में नम्बर तीन पर आ गए हैं।
Shubman Gill का चमका बल्ला
इंग्लैंड के खिलाफ एकदिवसीय सीरीज के दौरान गिल ने दो फिफ्टी और एक शतकीय पारी खेली और धमाल मचा दिया। इसके बाद रैंकिंग में उनका ऊपर आना तय लग रहा था। टॉप दस में भारत से गिल और रोहित के अलावा कोहली छठे और श्रेयस अय्यर दसवें स्थान पर है।
गेंदबाजों की रैंकिंग में कौन आगे
गेंदबाजों की वनडे रैंकिंग में श्रीलंका से माहीश तीक्ष्णा का नाम शामिल है, वह टॉप पर हैं। टीम इंडिया के गेंदबाज कुलदीप यादव का नाम चौथे स्थान पर है। टॉप दस में कुलदीप के अलावा मोहम्मद सिराज का नाम भी है। रविन्द्र जडेजा का नाम तेरहवें स्थान पर मौजूद है।












Click it and Unblock the Notifications