Shubman Gill: क्या बॉलीवुड की इस हसीन को दिल दे बैठे हैं शुभमन गिल! साथ घूम रहे हैं लंदन और...
Shubman Gill Snapped with Avneet Kaur: भारतीय टीम के युवा सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल इन दिनों ब्रेक पर हैं। वनडे वर्ल्ड कप 2023 के बाद शुभमन गिल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5 मैचों की टी-20 सीरीज में टीम का हिस्सा नहीं थे। इसके अलावा साउथ अफ्रीका दौरे पर भी शुभमन गिल भारतीय टीम के साथ नहीं जा रहे हैं। साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी-20 और वनडे दोनों ही सीरीज से गिल को रेस्ट दिया गया है।
म्यूजिक वीडियो में व्यस्त गिल: वर्ल्ड कप में दमदार पारी खेलने वाले शुभमन गिल इन दोनों एक म्यूजिक वीडियो में व्यस्त दिखाई दे रहे हैं। गिल बहुत जल्द ही एक म्यूजिक वीडियो में नजर आएंगे। शुभमन गिल को लंदन में राघव शर्मा, अवनीत कौर और अंशुल गर्ग के साथ देखा गया। शुभमन की तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। जिस पर फैंस लगातार अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

गिल को लेकर हो रही चर्चांएं: सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीर में गिल के साथ राघव शर्मा और बॉलीवुड ऐक्ट्रेस अनवीत कौर भी नजर आ रही हैं। यह तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद शुभमन गिल को लेकर कई तरह की खबरें सामने आ रही है। कुछ फैंस गिल और अवनीत कौर के बीच अफेयर बता रहे हैं। बता दें कि शुभमन गिल का नाम अक्सर सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर के साथ जोड़ा जाता रहा है। ऐसे में इस बॉलीवुड एक्ट्रेस के साथ गिल का नाम सामने आने के बाद फैंस हैरान हैं।
जानिए क्या है सच: दरअसल सच ये है कि शुभमन गिल जिस म्यूजिक वीडियो में काम करने वाले हैं। उसके कास्टिंग डायरेक्टर राघव शर्मा होंगे और अवनीत कौर भी उसमें नजर आ सकती है। ऐसे में गिल अपने आने वाले म्यूजिक वीडियो की तैयारी कर कर रहे हैं।
फैंस कर रहे कमेंट्स: शुभमन की फोटो पर एक फैन ने लिखा कि अवनीत कौर के साथ जल्दी वहां से हटो सारा तेंदुलकर ने देख लिया तो आपको मनाने में काफी ज्यादा मेहनत लग जाएगी। वहीं एक अन्य यूज़र ने लिखा कि भगवान यह क्या हो रहा है गिल के दिमाग में क्या चल रहा है। वह बॉलीवुड में तो नहीं जाना चाहता। जबकि एक फैन ने लिखा, गिल आप अपने क्रिकेट पर ध्यान दो, आप क्रिकेट में बेस्ट हो अपना लाइन क्यों चेंज कर रहे हो?
बता दें कि बॉलीवुड एक्ट्रेस अवनीत कौर और शुभमन गिल के बीच किसी तरह का कोई अफेयर नहीं है। बल्कि यह दोनों ही काम के सिलसिले में एक दूसरे से मिल रहे हैं। अवनीत कौर ने हाल ही में राघव शर्मा को उनका बर्थडे विश किया था। कौर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर राघव शर्मा को बर्थडे विश करते हुए उनके साथ अपनी एक तस्वीर भी शेयर की थी।












Click it and Unblock the Notifications