शुभमन गिल की बहन शहनील ने आखिर ऐसा क्यों कहा? शतक के बाद का रिएक्शन हो रहा वायरल
Shubman Gill Sister Shahneel: लंबे समय भारतीय टीम के युवा बल्लेबाज शुभमन गिल टेस्ट क्रिकेट में रन बनाने में सफल रहे हैं। इंग्लैंड के खिलाफ विशाखापट्टनम में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच की दूसरी पारी में शुभमन गिल ने शानदार शतक लगाने का कारनामा किया। शुभमन गिल की इस पारी के बाद फैंस लगातार उनकी प्रशंसा कर रहे हैं।
शुभमन गिल की बहन का रिएक्शन का आया सामने
शुभमन गिल की बहन शहनील गिल ने भी भाई के शतक पर खुशी जाहिर की। उन्होंने इंस्टाग्राम पर शुभमन गिल को लेकर एक इंस्टा स्टोरी भी शेयर की। इस इंस्टा स्टोरी में उन्होंने शुभमन गिल को शतक के लिए बधाई दी। फैंस भी गिल की इस पारी के बाद उन्हें बचे हुए मैच में टीम में शामिल करने की मांग कर रहे हैं।

बहन ने लिखा- आप नंबर वन है
शुभमन गिल की तस्वीर शेयर करते हुए उनकी बहन ने लिखा कि आप नंबर वन है। शहनील ने शुभमन गिल की शतक वाली फोटो को पोस्ट करते हुए लिखा कि उनकी नजर में टेस्ट के नंबर वन बल्लेबाज उनके भाई है। हालांकि, आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में शुभमन गिल टॉप पर नहीं हैं।
लंबे इंजतार बाद आया शतक
शुभमन गिल के साथ फोटो के साथ उन्होंने एक दिल की इमोजी भी शेयर की। बता दें कि विशाखापट्टनम टेस्ट मैच की दूसरी पारी में शुभमन गिल ने 147 गेंद का सामना करते हुए 104 रनों की पारी खेली थी। शुभमन गिल की इस पारी की बदौलत भारतीय टीम जीत दर्ज करने में कामयाब रही। शुभमन गिल ने 11 महीने और 12 परियों के लंबे इंतजार के बाद अपने बल्ले से शतक लगाने में कामयाबी हासिल की है।
कप्तान रोहित भी हुए खुश
भारत को इंग्लैंड के खिलाफ तीन टेस्ट मैच और खेलने हैं। ऐसे में शुभमन गिल अपने इस फॉर्म को बरकरार रखना चाहेंगे। नंबर तीन पर बल्लेबाजी करते हुए शुभमन गिल पहली बार बड़ी पारी खेलने में सफल हुए हैं। गिल सीरीज के बचे हुए मुकाबले में भी अपना यह दमदार प्रदर्शन जारी रखना चाहेंगे। गिल के फॉर्म में आने से कप्तान रोहित शर्मा के साथ-साथ कोच राहुल द्रविड़ भी खुश हैं।












Click it and Unblock the Notifications