'तू कौन है? तेरा नाम क्या?', इस खूबसूरत महिला क्रिकेटर के साथ नजर आए शुभमन गिल, वीडियो वायरल

Shubman Gill and Harleen Deol video: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में शुभमन गिल का बल्ला जमकर हल्ला बोल रहा है। शुभमन गिल ने बांग्लादेश के खिलाफ शतक लगाकर अपने फॉर्म का परिचय दिया। वहीं पाकिस्तान के खिलाफ भी गिल ने भारत को शानदार शुरुआत दिलाई। शुभमन गिल का एक पुराना वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस वीडियो में गिल भारतीय महिला टीम की बल्लेबाज हरलीन देओल के साथ नजर आ रहे हैं।

वायरल हो रहा वीडियो (Shubman Gill and Harleen Deol video)

शुभमन गिल और हरलीन देओल का वीडियो एक बार फिर फेसबुक पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो के बैकग्राउंड में तू कौन है? तेरा नाम क्या? दिल धड़काने वाले, तेरा नाम क्या? नामक गाना चल रहा है। फैंस इस वीडियो पर कमेंट्स भी कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि शुभमन गिल और हरलीन देओल एक साथ काफी अच्छे लग रहे हैं। वहीं एक अन्य युजर ने लिखा कि दो पंजाबी एक फ्रेम में क्या बात है...

Shubman Gill 1

गिल ने हरलीन को दी बैटिंग टिप्स

शुभमन गिल को आधुनिक युग के सबसे होनहार बल्लेबाजों में से एक माना जाता है। उन्होंने अपने शानदार स्ट्रोक प्ले और अडिग स्वभाव से अपने लिए एक अलग पहचान बनाई है। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की उभरती हुई स्टार हरलीन देओल का सामना जब गिल से हुआ तो उन्होंने बैटिंग टिप्स मांगी। गिल वीडियो में हरलीन देओल को बैटिंग टिप्स देते हुए नजर आए।

शानदार रहा है हरलीन का करियर

बता दें कि हरलीन देओल महिला आईपीएल में गुजरात जायंट्स के लिए कई अहम पारियां खेल चुकी हैं। हरलीन ने अपनी शुरुआत घरेलू क्रिकेट से की थी, और उन्हें 2013 में भारतीय महिला टीम के लिए चयन मिला। उनके खेलने का तरीका सरल, लेकिन प्रभावी रहा है। वे 2018 में अपने करियर के दौरान काफी चर्चा में आईं, जब उन्होंने अपने पहले ही मैच में शानदार प्रदर्शन किया। हरलीन ने भारत के लिए साल 2019 में इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 और वनडे में डेब्यू किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+