Shubman Gill के 269 पर पिता ने कहा – 'तू 300 कर सकता था बेटा!
Shubman Gill Reveals Father's Message: भारत और इंग्लैंड के बीच चल रही एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी के दूसरे टेस्ट मैच में शुभमन गिल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 269 रनों की ऐतिहासिक पारी खेली। यह उनके टेस्ट करियर की सबसे बड़ी पारी थी। इसके साथ ही यह विदेशी जमीन पर किसी भी भारतीय बल्लेबाज का सर्वोच्च स्कोर भी बन गया। इस पारी के बाद से ही शुभमन गिल सुर्खियों में बने हुए हैं।
बीसीसीआई ने शेयर किया वीडियो (Shubman Gill Reveals Father's Message)
बीसीसीआई ने इस मैच के दौरान एक वीडियो शेयर किया जिसमें शुभमन गिल के मैदान और होटल में बिताए दिन की झलक दिखाई गई। वीडियो में उनके माता-पिता लक्षविंदर सिंह और कीर्त गिल का एक ऑडियो संदेश भी सुनाया गया। शुभमन गिल की इस पारी से उनके माता-पिता बेहद खुश नजर आए और उन्होंने गिल को लेकर दिल की बात कही।

शुभमन के पिता ने कही ये बात
शुभमन के पिता लक्षविंदर सिंह ने गर्व से कहा कि शुभमन बेटा, बहुत अच्छा खेला। तुम्हारी बल्लेबाज़ी देखकर दिल को बहुत सुकून मिला। जब तुम छोटे थे और अंडर-16 या अंडर-19 खेलते थे, तो ऐसे ही बल्लेबाज़ी करते थे। आज वही पुरानी यादें ताज़ा हो गईं। बहुत गर्व महसूस हुआ। उनकी मां कीर्त गिल ने भी प्यार से कहा कि तुम्हारी बल्लेबाज़ी देखकर बहुत अच्छा लगा। ऐसे ही खेलते रहो, भगवान तुम्हारा भला करे।
पिता को लेकर भावुक हुए गिल
इसके बाद शुभमन गिल ने खुद भावुक होकर बताया कि यह संदेश उनके लिए कितना खास है। उन्होंने कहा कि मैं जब स्विमिंग पूल से रिकवरी कर के आया, और नहाकर बैठा, तो ये मैसेज सुना। यह मेरे लिए बहुत मायने रखता है क्योंकि मैंने क्रिकेट खेलना अपने पापा के लिए शुरू किया था। बचपन में मैं उन्हीं के साथ अभ्यास करता था। क्रिकेट के मामले में मैं सिर्फ दो लोगों की सुनता हूं। मेरे पापा और मेरे सबसे अच्छे दोस्त की। पापा ने बधाई दी, लेकिन साथ ही कहा कि तू 300 से चूक गया बेटा।
शुभमन की इस शानदार पारी की बदौलत भारत ने पहली पारी में 587 रन बनाए। स्टंप्स तक इंग्लैंड ने 3 विकेट पर 77 रन बनाए थे। शुभमन गिल की यह पारी भारतीय क्रिकेट इतिहास में सुनहरे अक्षरों में दर्ज हो गई है, और उनके पिता का संदेश इस जीत को और भी भावनात्मक बना गया।












Click it and Unblock the Notifications