शुबमन गिल के रिकॉर्ड के आगे सभी भारतीय बल्लेबाज फीके, केवल 3 रन बनाकर ODI में किया कमाल
Shubman Gill Record: शुबमन गिल ने India vs South Africa पहले वनडे इंटरनेशनल मुकाबले में एक रिकॉर्ड बना दिया है। शुभमन इस मैच में केवल 3 रन ही बना सके लेकिन इसके बावजूद बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर गए। उन्होंने 10 वनडे पारियों में 500 रनों का स्कोर पार कर लिया है और ऐसा करके वे भारत के सबसे तेज 500 ओडीआई रन पूरा करने वाले बल्लेबाज बने हैं। गिल ने अभी तक 62.75 के औसत और 104.37 के स्ट्राइक रेट से बैटिंग की है। उन्होंने तीन अर्धशतक और एक शतक लगाया है।

नवजोत सिंह सिद्धू का रिकॉर्ड तोड़ दिया
इसके साथ ही उन्होंने भारत के पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। नवजोत सिंह सिद्धू एक पारी से गिल से पीछे रह गए हैं। इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर सिद्धू के बाद पाकिस्तान के बल्लेबाज फखर जमां का नंबर आता है जिन्होंने 12 पारियों में 500 रन बनाए थे। भारत के बल्लेबाज शिखर धवन, केदार जाधव और श्रेयस अय्यर ने तीसरे वनडे इंटरनेशनल पारियों में अपने 500 रन पूरे किए थे।

मुकाबला गिल के लिए बहुत अच्छा नहीं रहा
गिल इस मैच में केएल राहुल की जगह पर खेल रहे थे और शिखर धवन कप्तानी कर रहे हैं क्योंकि रोहित शर्मा की अगुवाई में भारत की मुख्य टीम वर्ल्ड कप खेलने के लिए आस्ट्रेलिया रवाना हो चुकी है। हालांकि मुकाबला गिल के लिए बहुत अच्छा नहीं रहा लेकिन वे इससे पहले ही 9 वन डे इंटरनेशनल पारियों में 499 रन बना चुके थे और केवल 1 रन चुराते ही उन्होंने नवजोत सिंह सिद्धू के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। गिल ने 7 गेंदों पर 3 रन ही बनाए थे कि वह दक्षिण अफ्रीका के प्रीमीयर फास्ट बॉलर कगिसो रबाडा की गेंद पर बोल्ड हो गए।

निगाहें फखर जमां का रिकॉर्ड तोड़ने पर होंगी
अब गिल की निगाहें फखर जमां का रिकॉर्ड तोड़ने पर होंगी जिन्होंने वनडे इंटरनेशनल में सबसे तेज 1000 रन बनाने के लिए अट्ठारह पारियां ली है। शुभमन गिल केवल 23 साल के हैं और उनके सामने काफी अच्छा करियर पड़ा है। वह इस साल एक अलग ही बल्लेबाज दिखाई दिए हैं और उन्होंने वनडे मैचों में खासकर बहुत ही बेहतरीन परफॉर्मेंस दी है। गिल अभी तक कोई भी T20 इंटरनेशनल मुकाबला नहीं खेल पाए हैं हालांकि उन्होंने 11 टेस्ट मैच में जरूर खेल लिए हैं। इसमें उन्होंने 30.47 की औसत के साथ 4 अर्धशतक लगाते हुए 579 रन बनाए हैं।

ODI वर्ल्ड कप को लेकर नहीं ले रहे ज्यादा दबाव
गिल निश्चित तौर पर अगले साल भारत में होने वाले वर्ल्ड कप के लिए बढ़िया दावेदार हैं। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ ताजा सीरीज का पहला मुकाबला शुरू होने से पहले स्टार स्पोर्ट्स से कहा कि उन पर कोई दबाव नहीं है (बड़े खिलाड़ियों से कंपटीशन को लेकर), वे इन परिस्थितियों में खेलने के आदी हैं लेकिन उनको अच्छा करना होगा। वर्ल्ड कप भारत में हो रहा तो और ज्यादा मजा आएगा।
अगर हम ताजा मुकाबले की बात करें तो भारतीय क्रिकेट टीम दक्षिण अफ्रीका के हाथों 9 रनों से हार गई है क्योंकि बारिश से प्रभावित हुए मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने पहले बैटिंग करते हुए 40 ओवर में 249 रन बनाए थे जिसके जवाब में भारतीय टीम इतने ही ओवरों में 8 विकेट खोकर 240 रन बना सकी।












Click it and Unblock the Notifications