ICC ODI Rankings: शुभमन गिल ने की वनडे में बेस्ट रैंकिंग हासिल, ईशान किशन ने लगाई लम्बी छलांग
ICC ODI Rankings: वनडे की ताजा आईसीसी रैंकिंग में भारतीय टीम के ओपनर बल्लेबाज शुभमन गिल को ऊपर आने का मौका मिला है। गिल ने टॉप तीन में जगह हासिल कर ली है। नेपाल के खिलाफ एशिया कप के मैच में गिल को तूफानी पारी खेलने का ख़ास लाभ प्राप्त हुआ है।
इस साल गिल ने हर प्रारूप में रन बनाये हैं। 14 एकदिवसीय मैचों में गिल के बल्ले से अब तक 827 रन देखने को मिले हैं। इस दौरान न्यूजीलैंड के खिलाफ मुकाबला में उनके बल्ले से 208 रनों की धाकड़ पारी भी देखने को मिली थी। डबल सेंचुरी सहित गिल ने इस साल वनडे में 5 शतक जड़े हैं।

पाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप के मैच में वह 10 रन ही बना पाए थे, इसके बाद भी गिल को करियर की उच्चतम वनडे रैंकिंग मिली है। 750 रेटिंग पॉइंट्स के साथ गिल ने तीसरा स्थान हासिल किया है। 882 अंकों के साथ बाबर आज़म टॉप पर और रैसी वैन डर डुसेन दूसरे नम्बर पर हैं।
पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले के दौरान 82 रनों की तूफानी पारी खेलने वाले ईशान किशन की रैंकिंग में भी तगड़ा उछाल आया है। वह 12 स्थानों की छलांग लगाते हुए 24वें स्थान पर आ गए हैं। भारतीय टीम से टॉप दस में गिल के अलावा विराट कोहली का नाम है। कोहली 10वें नम्बर पर हैं। रोहित शर्मा का स्थान 11वां है।
शुभमन गिल का नाम वर्ल्ड कप की टीम में भी शामिल है। वह बतौर ओपनर टीम के लिए खेलेंगे। बीसीसीआई ने भारतीय टीम की घोषणा कर दी है। एशिया कप में भारत सुपर 4 में जगह हासिल कर चुका है। नेपाल को 10 विकेट से हराकर भारत सुपर 4 में पहुंचा।
गिल के बल्ले से आने वाले समय में और भी कुछ धमाकेदार बल्लेबाजी देखने को मिल सकती है। वर्ल्ड कप में उनकी भूमिका टीम इंडिया के लिए काफी अहम रहेगी। भारतीय टीम को अच्छी शुरुआत देने की जिम्मेदारी शुभमन गिल और रोहित शर्मा की है।












Click it and Unblock the Notifications