Shubman Gill को फिर लगा बड़ा झटका! इस टीम में भी नहीं मिली जगह, श्रेयस अय्यर को मिली कप्तानी?
T20 World Cup 2026, Shubman Gill: भारतीय क्रिकेट टीम साल 2026 में होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप के लिए पूरी तरह तैयार है। टीम इंडिया की कोशिश इतिहास रचने की है, क्योंकि अब तक कोई भी देश लगातार दो बार टी-20 वर्ल्ड कप का खिताब नहीं जीत सका है। 7 फरवरी से शुरू होने वाले इस टूर्नामेंट के लिए बीसीसीआई ने अपनी मुख्य टीम का ऐलान कर दिया है। लेकिन इस टीम में एक ऐसा नाम गायब है जिसने सबको हैरान कर दिया। यह नाम कोई और नहीं बल्कि पूर्व टी-20 उपकप्तान शुभमन गिल का है।
अचानक टीम से बाहर क्यों हुए गिल (T20 World Cup 2026, Shubman Gill)
शुभमन गिल का टीम में से बाहर होना इसलिए भी चौंकाने वाला है क्योंकि वे हाल के समय तक टी-20 टीम के नियमित सदस्य थे। उन्हें भविष्य के कप्तान के रूप में देखा जा रहा था और टीम का उप-कप्तान भी नियुक्त किया गया था। अचानक उन्हें टीम से बाहर करना यह बताता है कि टीम मैनेजमेंट अब टी-20 क्रिकेट के प्रति अपनी सोच बदल रहा है। गिल मिले मौके का फायदा उठाने में नाकाम रहे थे।

आकाश चोपड़ा की 'वैकल्पिक टीम' में भी जगह नहीं
पूर्व भारतीय ओपनर और मशहूर कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने अपने यूट्यूब चैनल पर उन खिलाड़ियों की एक टीम चुनी है, जिन्हें मुख्य टीम में जगह नहीं मिली। हैरानी की बात यह है कि चोपड़ा ने भी अपनी इस वैकल्पिक टीम में शुभमन गिल को शामिल नहीं किया है। आकाश चोपड़ा ने इस फैसले के पीछे एक ठोस तर्क दिया है। उन्होंने कहा कि आधुनिक टी-20 क्रिकेट में अब 'एंकर' यानी पारी को संभालने वाली खिलाड़ी की भूमिका खत्म होती जा रही है।
भारतीय टीम को एंकर की जरूरत नहीं
आकाश चोपड़ा के अनुसार जब भारतीय टीम को एंकर की जरूरत ही नहीं है, तो गिल को टीम में क्यों रखा जाए? वर्तमान सोच के हिसाब से शुभमन गिल केवल टेस्ट और वनडे क्रिकेट के लिए फिट बैठते हैं। वनडे और टेस्ट टीम में गिल कप्तानी भी कर रहे हैं। ऐसे में अब उनका पूर ध्यान साल 2027 में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप पर होगा।
आकाश चोपड़ा की वैकल्पिक टीम: यशस्वी जायसवाल, ऋतुराज गायकवाड़, श्रेयस अय्यर (कप्तान), ऋषभ पंत, जितेश शर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, क्रुणाल पांड्या, दीपक चाहर, युजवेंद्र चहल, मोहम्मद सिराज, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी, केएल राहुल, विपराज निगम और शशांक सिंह।
वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारत की मुख्य टीम: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, संजू सैमसन, शिवम दुबे, ईशान किशन, हार्दिक पांड्या, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर और रिंकू सिंह।












Click it and Unblock the Notifications