Shubman Gill के रन आउट पर मचा बड़ा बवाल, गुस्से ऐसा कि सीधा अंपायर से जा भिड़े, वीडियो वायरल
Shubman Gill Loses Cool: गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल काफी शांत स्वभाव के माने जाते हैं। बतौर कप्तान भी वह मैदान पर काफी कूल दिखाई पड़ते हैं। लेकिन हैदराबाद के खिलाफ शुक्रवार को वह बेहद गुस्से में नजर आए। रन आउट होने के बाद शुभमन गिल इतने गुस्से में थे कि वो सीधा जाकर अंपायर से जा भिड़े। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
शुभमन गिल को आया गुस्सा (Shubman Gill Loses Cool)
सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल अपने रन आउट से काफी निराश नजर आए। शुभमन गिल 38 गेंद में 76 रन बनाकर आउट हुए। लेकिन वह अंपायर के फैसले से बेहद निराश थे। गुजरात की पारी के 13वें ओवर की आखिरी गेंद पर रन आउट होने के बाद वह डग आउट में अंपायर से उलझ गए। शुभमन गिल को पहले इस अवतार में कभी नहीं देखा गया था।

शुभमन गिल हुए रन आउट
शुभमन गिल का आउट होना विवादित घटना बन गई है, जिसे लेकर फैंस के बीच भी काफी चर्चा हो रही है। यह घटना उस समय हुई जब बटलर ने जीशान अंसारी की गेंद को शॉर्ट फाइन लेग की तरफ खेला और रन के लिए दौड़े। हालांकि, गुजरात के दोनों बल्लेबाजों ने जल्दी से रन नहीं लिया, जिससे गेंदबाज को थोड़ी राहत मिली। लेकिन हर्षल पटेल ने शानदार थ्रो किया, जो सीधे स्टंप्स की दिशा में गया। हैदराबाद के विकेटकीपर, क्लासेन ने इस थ्रो को अपने हाथ से गाइड किया।
क्या सच में आउट थे गिल
थ्रो स्टंप्स से टकराया, लेकिन इसके बाद गेंद को क्लासेन के हाथ से लगकर दूसरी दिशा में चली गई। इससे यह कंफ्यूजन हुआ कि स्टंप्स बिखरे कैसे। इस स्थिति में थर्ड अंपायर माइकल गॉफ ने इस फैसले पर गौर करने के लिए कई रिव्यू देखे। इन रिव्यूज में यह भी शामिल था कि क्या गेंद स्टंप्स से टकराने के बाद दूसरी दिशा में गई थी। रिप्ले में यह स्पष्ट हुआ कि गेंद वास्तव में स्टंप्स से टकराने के बाद दूसरी दिशा में गई थी, जिसके कारण शुभमन गिल को आउट दे दिया गया। थर्ड अंपायर ने सभी रिव्यू और तकनीकी साक्ष्य को ध्यान में रखते हुए, यह निर्णय लिया कि शुभमन गिल को आउट दिया जाए।












Click it and Unblock the Notifications