शुभमन गिल ने सभी एशियाई खिलाड़ियों को छोड़ा पीछे, इंग्लैंड में बनाया ऐतिहासिक रिकॉर्ड, बन गये टॉप बल्लेबाज

Shubman Gill: इंग्लैंड के खिलाफ मैनचेस्टर टेस्ट मैच में भारत की दूसरी पारी में खेलते हुए शुभमन गिल का बल्ला चल गया। मुश्किल स्थिति में वह बैटिंग करने के लिए आए और जिम्मेदारी का निर्वहन करने का मन बनाकर खेलते हुए उन्होंने एक बड़ा कीर्तिमान भी बना डाला।

क्रीज पर गिल उस समय आए, जब भारत ने बिना कोई रन बनाए दो विकेट गंवा दिए। यह सब पहले ओवर में ही हो गया था। इसके बाद ऐसा लग रहा था कि टीम इंडिया आज के दिन में आउट होकर मैच हार जाएगी, तभी कप्तान गिल ने अंग्रेजों की धुनाई की।

shubman gill

वह इंग्लैंड में एक टेस्ट सीरीज के दौरान सबसे ज्यादा रन बनाने वाले एशियाई खिलाड़ी बन गए, इस लिस्ट में टॉप स्थान हासिल करते हुए गिल ने इतिहास रचने का काम कर दिया। उनके बल्ले से धाकड़ फिफ्टी भी देखने को मिली। इस कीर्तिमान में उन्होंने पाकिस्तान के एक बड़े खिलाड़ी को पीछे कर दिया।

Shubman Gill ने किसे पछाड़ा

पाकिस्तान के शानदार खिलाड़ी मोहम्मद युसूफ को शुभमन गिल ने पीछे छोड़ दिया। युसूफ ने साल 2006 में पाकिस्तान के लिए खेलते हुए 4 टेस्ट में 631 रन बनाए थे। गिल अब इस आंकड़े से आगे निकल गए और टॉप बल्लेबाज बन गए। उनका एक दोहरा शतक भी देखने को मिला है। गिल ने कुल तीन शतकीय पारियां खेली हैं।

Shubman Gill के साथ राहुल टिके

गिल और केएल राहुल दोनों ने ही भारत के स्कोर जीरो से शुरू किया और तीसरे विकेट के लिए शतकीय भागीदारी कर डाली। भारत के लिए इस तरह की कंडीशन में पहले भी तीसरे विकेट के लिए शतकीय भागीदारी हुई है। मोहिन्दर अमरनाथ-गुंडप्पा विश्वनाथ ने 1977 में यह काम किया था। उस समय सामने ऑस्ट्रेलिया की टीम थी।

पहली पारी के दौरान गिल सस्ते में आउट होकर चले गए थे लेकिन इस बार उन्होंने अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन किया और शानदार फॉर्म को आगे बढाते हुए फिफ्टी जमाई और संयमित रहकर बैटिंग करने का प्रयास किया। दिन का खेल समाप्त होने तक राहुल भी फिफ्टी जड़कर काफी आगे निकल गए थे, वह 87 और गिल 78 रन बना नाबाद लौटे और भारत का स्कोर 2 विकेट पर 174 रन था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+