GT vs SRH: अंपायर से बहस के बाद शुभमन गिल ने अभिषेक शर्मा को मारी 'लात'! अब जमकर वायरल हो रहा Video
GT vs SRH: आईपीएल 2025 के गुजरात टाइटन्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के मुकाबले में एक दिलचस्प पल चर्चा का विषय बन गया। मैच के दौरान जीटी के कप्तान शुभमन गिल ने पंजाब के अपने साथी खिलाड़ी अभिषेक शर्मा को हल्के अंदाज में 'लात' मार दी। अब ये वीडियो इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहा है।
घटना मैच के 14वें ओवर की है, जब गुजरात टाइटन्स ने अभिषेक शर्मा के खिलाफ एलबीडब्ल्यू की अपील पर डीआरएस लिया। अंपायर ने 'इम्पैक्ट umpire's call' बताते हुए नॉट आउट करार दिया, जिससे गिल नाराज नजर आए और अंपायर से बहस में उलझ गए।

इस बीच अभिषेक को थोड़ा मेडिकल ट्रीटमेंट दिया जा रहा था और इसी दौरान गिल मैदान में आए और मजाकिया अंदाज में उन्हें हल्के से लात मार दी। यह पल कैमरे में कैद हो गया और सोशल मीडिया पर छा गया।
अभिषेक ने गिल को संभाला, अगले ओवर में हुए आउट
अंपायर से बहस के दौरान खुद अभिषेक शर्मा को बीच में आकर गिल को शांत करना पड़ा। हालांकि इसके कुछ ही देर बाद वो अगली ओवर में आउट हो गए, उस वक्त गिल मैदान से बाहर थे।
बल्ले से भी बोले गिल- खेली धमाकेदार पारी
मैच में गिल का प्रदर्शन भी शानदार रहा। पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात ने 224/6 का विशाल स्कोर खड़ा किया। शुभमन गिल ने 38 गेंदों में 76 रनों की पारी खेली, जिसमें 10 चौके और 2 छक्के शामिल थे। यह उनका लगातार तीसरा अर्धशतक रहा, हालांकि एक बार फिर वह शतक से चूक गए। इससे पहले उन्होंने 90 और 84 रनों की पारियां खेली थीं।
गिल और अभिषेक दोनों पंजाब से हैं और सोशल मीडिया पर फैंस इस मजाकिया मोमेंट को 'पंजाब बॉन्डिंग' बता रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि, 'जब टीम इंडिया के दोस्त आमने-सामने हों, तो ऐसे पल जरूरी हैं!












Click it and Unblock the Notifications