Shubman Gill को मिली टीम में एंट्री, अभिषेक शर्मा के साथ करेंगे ओपनिंग, हो गया टीम का ऐलान?
Vijay Hazare Trophy, Shubman Gill: भारतीय टेस्ट और वनडे टीम के नियमित कप्तान शुभमन गिल को टी-20 वर्ल्ड कप में जगह नहीं मिली है। शुभमन गिल की जगह रिंकू सिंह को टींम में शामिल किया गया है। वहीं बैकअप ओपनर के तौर पर जितेश शर्मा की जगह ईशान किशन को दो साल बाद टीम में मौका दिया गया है। इस बीच शुभमन गिल की एक नई टीम में एंट्री हो गई है।
गिल को पंजाब टीम में मिला मौका (Vijay Hazare Trophy, Shubman Gill)
शुभमन गिल को न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी टी20 सीरीज और 2026 टी20 वर्ल्ड कप की टीम से बाहर रखा गया है, जिसके बाद उन्होंने घरेलू क्रिकेट खेलने का फैसला किया है। पंजाब ने इस बार एक बेहद संतुलित और आक्रामक टीम चुनी है। टीम में विस्फोटक ओपनर अभिषेक शर्मा और घातक तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह भी शामिल हैं। हालांकि, गिल और अर्शदीप की उपलब्धता को लेकर थोड़ा सस्पेंस बना हुआ है।

अभिषेक शर्मा खेलेंगे पूरा सीजन
विजय हजारे के लीग मैच 8 जनवरी को खत्म होंगे, जबकि न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज 11 जनवरी से शुरू होनी है। ऐसे में इन दोनों खिलाड़ियों के लिए समय का तालमेल बिठाना एक बड़ी चुनौती होगी। बाएं हाथ के बल्लेबाज अभिषेक शर्मा इस बार पंजाब के लिए पूरा सीजन खेल सकते हैं। चूंकि उन्हें भारतीय टी20 टीम में चुना गया है और वह सीरीज 21 जनवरी से शुरू होगी, इसलिए वह 18 जनवरी को होने वाले विजय हजारे फाइनल तक पंजाब के लिए खेल सकेंगे। उनकी मौजूदगी पंजाब के मध्यक्रम और स्पिन गेंदबाजी को मजबूती देगी।
पंजाब की 15 सदस्यीय टीम में अंडर-19 के सितारे उदय सहारन, आक्रामक बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह, अनमोलप्रीत सिंह और रमनदीप सिंह जैसे मैच विनर खिलाड़ी मौजूद हैं। गेंदबाजी की कमान हरप्रीत बरार और गुरनूर बरार जैसे खिलाड़ियों के हाथों में होगी। पंजाब की टीम आज तक एक बार भी विजय हजारे ट्रॉफी नहीं जीत पाई है, ऐसे में इस 'पावर-पैक' स्क्वाड का लक्ष्य इतिहास रचना होगा।
विजय हजारे ट्रॉफी के लिए पंजाब की टीम?
शुभमन गिल, अभिषेक शर्मा, अर्शदीप सिंह, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), हरनूर पन्नू, अनमोलप्रीत सिंह, उदय सहारन, नमन धीर, सलिल अरोड़ा (विकेटकीपर), सनवीर सिंह, रमनदीप सिंह, जशनप्रीत सिंह, गुरनूर बराड़, हरप्रीत बराड़, रघु शर्मा, कृष भगत, गौरव चौधरी, सुखदीप बाजवा।












Click it and Unblock the Notifications