IND vs WI: इस साल खूब चला शुभमन गिल का बल्ला, वेस्टइंडीज के खिलाफ रनों का इंतजार

IND vs WI 4th T20I Shubman Gill: भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी-20 सीरीज का चौथा मुकाबला शनिवार 12 अगस्त को खेला जाने वाला है। भारत के लिए सीरीज में बने रहने के लिए इस मुकाबले को जीतना बेहद जरूरी है। भारत मौजूदा समय में 2-1 से सीरीज में पिछड़ी हुई है। ऐसे में कप्तान हार्दिक पंड्या की कोशिश दूसरा मुकाबला जीतकर सीरीज को 2-2 की बराबरी पर लाने की होगी।

2-1 से आगे वेस्टइंडीज: टेस्ट और वनडे सीरीज गंवाने के बाद वेस्टइंडीज की टीम ने भारत के खिलाफ टी-20 सीरीज का आगाज धमाकेदार अंदाज में किया। वेस्टइंडीज ने शुरुआती दो मुकाबले को जीतकर इस सीरीज में भारत को काफी पीछे धकेल दिया। हालांकि, तीसरा मुकाबला जीतकर भारत ने दमदार वापसी की। भारत की कोशिश अब बचे हुए दोनों मुकाबलों को जीत सीरीज अपने नाम करने की होगी।

Shubman Gill 1

खूब चला शुभमन गिल का बल्ला: वेस्टइंडीज के खिलाफ भारतीय युवा सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल ने अपने प्रदर्शन से अब तक सभी को खासा निराश किया है। वेस्टइंडीज दौरे को छोड़ दिया जाये तो इस साल इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत के लिए सबसे अधिक रन शुभमन गिल के नाम ही है। शुभमन गिल ने साल 2023 में भारत के लिए 46.07 की बेहतरीन औसत के साथ कुल 1198 रन बनाए हैं।

चौथे टी-20 में खेल सकते हैं बड़ी पारी: शुभमन गिल वेस्टइंडीज के खिलाफ चौथे टी-20 मैच में टीम के लिए बड़ी पारी खेल सकते हैं। आईपीएल के अपने घरेलू मैदान पर अच्छा प्रदर्शन करने वाले शुभमन गिल विदेशी पिचों पर बड़ा स्कोर बनाने में नाकाम रहे हैं। अहमदाबाद में 10 पारियों में 87.25 की औसत और 177.15 की स्ट्राइक रेट से 698 रन बनाए हैं, लेकिन इसके अलावा दूसरे मैदानों पर उनकी बल्लेबाजी बेहद साधारण रही है। चौथे मैच में गिल के बल्ले से बड़ी पारी की उम्मीद होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+