Rohit Sharma Retirement: फाइनल मैच के बाद रोहित शर्मा ले लेंगे संन्यास? मैच से पहले शुभमन गिल ने दी जानकारी

Rohit Sharma Retirement: भारतीय टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल मुकाबले के लिए तैयार है। ऐसी अटकलें लगाई जा रही थी कि भारत के कप्तान रोहित शर्मा 9 मार्च को दुबई अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाले चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल के बाद संन्यास ले सकते हैं। हालांकि,फाइनल मैच से ठीक पहले भारत के उप कप्तान शुभमन गिल ने रोहित के संन्यास पर बढ़ते सस्पेंस को खत्म कर दिया है।

शुभमन गिल ने रोहित को लेकर तोड़ी चुप्पी (Rohit Sharma Retirement)

चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल से पहले जब गिल भारत की प्री-मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस में पहुंचे तो उनसे रोहित के रिटायरमेंट के बारे में पूछा गया। गिल ने साफ कहा कि इस बारे में कोई चर्चा नहीं हुई है क्योंकि टीम का ध्यान सिर्फ ट्रॉफी जीतने पर है। उन्होंने आगे कहा कि रोहित भी इस बारे में ज्यादा नहीं सोच रहे हैं। लेकिन गिल ने आखिर में जो कहा उसके कई मायने हैं। उन्होंने कहा कि रोहित चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल के बाद इस बारे में आखिरी फैसला ले सकते हैं।

Rohit Sharma 1

सारा ध्यान मैच जीतने पर

अपनी बात को आगे जारी रखते हुए शुभमन गिल ने कहा कि मुझे लगता है कि रोहित पहले चैंपियंस ट्रॉफी जीतने पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। मैच खत्म होने के बाद वह इसे लेकर फैसला ले सकते हैं, लेकिन टीम में किसी से भी मैंने इस बारे में कुछ सुना नहीं है। हमारी सारी चर्चा सिर्फ मैच जीतने को लेकर हुई है और हमें बस यह मुकाबला जीतना है।

क्या गिल होंगे टीम के अगले कप्तान?

न्यूजीलैंड के खिलाफ चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल के साथ न केवल भारत के खिताब की तलाश पर बल्कि रोहित शर्मा की कप्तानी के भविष्य पर भी सबकी निगाहें टिकी हुई हैं। 24 साल की उम्र में गिल की उप-कप्तान के रूप में नियुक्ति भारतीय क्रिकेट टीम के भविष्य की प्लानिंग बताता है। आईपीएल में गुजरात टाइटंस की कप्तानी करते हुए शुभमन गिल का प्रदर्शन शानदार रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+