'लानत है मच्छरों पर...', फनी पोस्टर लेकर फैंस पहुंच तो गए अहमदाबाद, क्या PAK के खिलाफ खेलेंगे शुबमन गिल?

India vs Pakistan World Cup 2023 Shubman Gill: भारत और पाकिस्तान के बीच गुजरात के अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में बस कुछ ही देर में आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 का महा मुकाबला खेला जाना है। इस मैच में हर भारतीय क्रिकेट फैंस टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज शुबमन गिल को खेलते देखना चाहते हैं।

शुबमन गिल को लेकर फैंस इतने एक्साइटेड हैं कि वो फनी पोस्टर लेकर अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम पहुंच रहे हैं। उनका कहना है कि शुबमन गिल को आज पाकिस्तान के खिलाफ ताबड़तोड़ रन बनाते देखना चाहते हैं।

India vs Pakistan World Cup 2023 Shubman Gill

क्या शुबमन गिल खेलेंगे आज मैच?

आईसीसी क्रिकेट विश्व कप के दोनों मैच में स्टार बल्लेबाज शुबमन गिल नहीं खेल पाए हैं क्योंकि उन्हें डेंगू हो गया था। हालांकि शुबमन गिल 2 दिन पहले ही अहमदाबाद में पहुंच गए हैं। वो मैच के ट्र्रेनिंग सेशन में भी प्रैक्टिस करते देखे गए हैं।

बीसीसीआई ने भी शुबमन के ट्रेनिंग सेशन की फोटो शेयर की है। वहीं कप्तान रोहित शर्मा का कहना है कि शुबमन गिल 99 फीसदी फिट हैं, लेकिन वो मैच खेलेंगे या नहीं इसका फैसल हम शनिवार 14 अक्टूबर को मैच खेलने के पहले ही लेंगे। हालांकि ये बहुत हद तक उम्मीद लगाई जा रही है कि शुबमन गिल टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में हैं।

फैंस ने पोस्टर पर लिखा- 'Damn You Mosquito'

अहमदाबाद में आईसीसी क्रिकेट विश्व कप के दौरान भारत-पाकिस्तान मैच से पहले, बेंगलुरु के एक फैंस का शुबमन गिल को लेकर बनाया गया फनी पोस्टर वायरल हो गया है। इस पोस्ट पर लिखा है, 'Damn You Mosquito' (यानी लानत है मच्छरों पर...) पोस्टर में नीचे लिखा है, मिस यू शुबमन गिल।

बेंगलुरु के इस फैंस ने अपने पोस्टर को लेकर कहा कि, ''हम चाहते हैं कि शुबमन गिल खेलें। अगर वह खेलते हैं तो हम "मिस यू" (बैनर पर लिखा हुआ) की जगह "वेलकम" लिख देंगे। मैं विराट कोहली का भी फैन हूं...। मुझे उम्मीद है कि आज का मैच बड़े स्कोर वाला होगा, हर कोई अच्छा खेलता है और हम गेम जीतते हैं। जब गिल को डेंगू हुआ तो मुझे बहुत बुरा लगा क्योंकि वह इस साल सच में अच्छी फॉर्म में हैं। मुझे उम्मीद है कि गिल, विराट और रोहित सभी अच्छा स्कोर करेंगे और हम यह गेम जीतेंगे।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+