बाबर आजम का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ शुभमन गिल ने रचा इतिहास, बने ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी
Shubman Gill Breaks Babar Azam World Record: टीम इंडिया के युवा टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने इंग्लैंड में खेले गए 2025 एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन से सभी का दिल जीतने का काम किया। शुभमन गिल ने इंग्लैंड की धरती पर ऐसा कमाल किया, जिसे क्रिकेट इतिहास में लंबे समय तक याद रखा जाएगा। 25 साल के गिल ने अपने टेस्ट कप्तानी के पहले ही असाइनमेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 754 रन बनाए। उनका औसत रहा 75.9 और इसमें 4 शतक शामिल रहे।
शुभमन गिल ने किया बड़ा कमाल (Shubman Gill Breaks Babar Azam World Record)
शुभमन गिल का असली जलवा जुलाई 2025 में देखने को मिला। उन्होंने सिर्फ एक महीने में 567 रन बनाने का काम किया। इस दौरान उन्होंने तीन शतक जड़ दिए। इनमें सबसे बड़ा धमाका बर्मिंघम के एजबेस्टन टेस्ट में हुआ, जहां उन्होंने पहली पारी में 269 और दूसरी पारी में 161 रन बनाए। इस मैच में उनका कुल 430 रन का योगदान रहा, जो टेस्ट क्रिकेट इतिहास में किसी भी खिलाड़ी द्वारा विदेश में बनाया गया सबसे बड़ा स्कोर है।

शुभमन गिल ने तोड़ा बाबर आजम का रिकॉर्ड
इस बेहतरीन प्रदर्शन के लिए गिल को आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ जुलाई 2025 के लिए चुना गया। उन्होंने इस पुरस्कार की दौड़ में दक्षिण अफ्रीका के वियान मुल्डर और इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स को पछाड़ा। खास बात यह है कि गिल यह अवॉर्ड जीतने वाले पहले पुरुष खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्होंने इसे चार बार हासिल किया है। इससे पहले पाकिस्तान के बाबर आज़म ने यह खिताब तीन बार जीता था।
ऐसा करने वाले बने पहले खिलाड़ी
गिल ने इससे पहले यह अवॉर्ड जनवरी 2023, सितंबर 2023 और फरवरी 2025 में जीता था। अब वह बाबर आज़म को पीछे छोड़कर सबसे ज्यादा बार यह सम्मान पाने वाले पुरुष क्रिकेटर बन गए हैं। इतना ही नहीं वह एक साल में दो बार यह अवॉर्ड जीतने वाले पहले खिलाड़ी भी बन गए हैं। उन्होंने 2023 और 2025 में यह उपलब्धि हासिल की।
आईसीसी के आंकड़ों के मुताबिक एक साल में दो बार यह अवॉर्ड जीतने का रिकॉर्ड पहले सिर्फ जसप्रीत बुमराह (2024) और श्रीलंका के कमिंदु मेंडिस (2024) के नाम था, लेकिन गिल ने इसे पुरुष खिलाड़ियों में सबसे खास बना दिया है। शुभमन गिल का यह प्रदर्शन साबित करता है कि वह न केवल टीम इंडिया के भविष्य हैं, बल्कि मौजूदा समय के भी सबसे बड़े बल्लेबाजों में से एक हैं।












Click it and Unblock the Notifications