शुभमन गिल ने सारा अली खान के साथ डेटिंग की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी, जानिए क्या कहा
भारतीय टीम के युवा स्टार खिलाड़ी शुभमन गिल का नाम बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान के साथ पिछले कई महीनों से जोड़ा जा रहा है। हालांकि अभी तक दोनों की ओर से इस बारे में कुछ नहीं कहा गया था, लेकिन अब शुभमन गिल ने सारा के साथ डेटिंग की अफवाहों पर पहली बार प्रतिक्रिया दी है। दरअसल, शुभमन गिल ने हाल ही में एक चैट शो में प्रीति सिमोस और उनकी बहन नीति सिमोस के सवालों का जवाब देते हुए इस बात के संकेत दिए हैं कि वो सारा को डेट कर रहे हैं। इस शो में शुभमन ने सारा का नाम सबसे फिट एक्ट्रेस के सवाल के जवाब में लिया।

डेटिंग के सवाल पर क्या बोले शुभमन गिल
इस शो के दौरान शुभमन से पूछा गया कि क्या वो सारा को डेट कर रहे हैं, तो उन्होंने कहा, 'हो सकता है।' फिर शो की होस्ट सोनम ने शुभमन से कहा, "सारा का सारा सच बोलो।" इस पर उन्होंने कहा, "सारा दा सारा सच बोल दिया। हो सकता है, नहीं भी हो सकता। आपको बता दें कि सारा अली खान और शुभमन गिल के अफेयर की खबरें इसी साल अगस्त से तब जोर पकड़ने लगी थीं, जब एक टिकटॉक स्टार ने गिल और सारा को मुंबई में डिनर डेट पर देखा था। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हुई थी कि वो गिल ही थे या फिर कोई और था।
सारा से 5 साल छोटे हैं शुभमन
सारा अली खान और शुभमन गिल की बात करें तो दोनों ही अपनी-अपनी फील्ड के महारथी हैं। जहां एक तरफ सारा को बॉलीवुड की सबसे फिट एक्ट्रेस में गिना जाता है तो वहीं शुभमन को भी सबसे फिट क्रिकेटरों में गिना जाता है। हालांकि इन दोनों के बीच उम्र का अंतर एक बड़ा मसला है। शुभमन गिल अभी 22 साल के हैं और वो सारा से 5 साल छोटे हैं। शुभमन गिल टीम इंडिया के लिए टेस्ट और वनडे डेब्यू करने के बाद टी20 इंटरनेशनल में भी डेब्यू कर सकते हैं। 18 नवंबर से न्यूजीलैंड के खिलाफ शुरू हो रही टी20 सीरीज के लिए गिल को टीम में चुना गया है।












Click it and Unblock the Notifications