टीम इंडिया के सबसे फिट क्रिकेटर्स की रेस में पीछे छूटे विराट कोहली, शुभमन गिल ने यो-यो टेस्ट में जमाई धाक

Asia Cup 2023: एशिया कप के लिए टीम इंडिया की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। 30 अगस्त से शुरू होने वाले टूर्नामेंट से पहले भारतीय खिलाड़ी नियमित फिटनेस टेस्ट से गुजर रहे हैं। इस दौरान यो-यो टेस्ट में युवा शुभमन गिल टॉप पर रहे। टेस्ट में गिल ने 18.7 प्वाइंट अर्ज‍ित किए हैं।

दरअसल, शुभमन गिल ने टेस्ट के मामले में विराट कोहली को भी पछाड़ दिया है। गिल ने 18.7 प्वाइंट अर्ज‍ित किए, जबकि विराट कोहली ने टेस्ट में 17.2 अंक हासिल किए है। कोहली ने खुद अपने प्वाइंट की जानकारी इंस्टाग्राम पर शेयर की थी। हालांकि, अच्छी बात ये रही कि यो-यो' टेस्ट कराने वाले सभी क्रिकेटरों ने 16.5 का 'कट-ऑफ' स्तर पार कर लिया है।

 shubman gill virat kohli

जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, तिलक वर्मा, संजू सैमसन (एशिया कप के रिजर्व सदस्य) और केएल राहुल इन पांच क्रिकेटरों को छोड़कर सभी इस टेस्ट को कर चुके हैं। यो-यो टेस्ट एक फिटनेस टेस्ट है। इस दौरान अधिकांश खिलाड़ियों ने 16.5 से 18 के बीच स्कोर किया है।

इस मामले से जुड़े एक बीसीसीआई सूत्र ने पीटीआई को बताया कि, विराट कोहली की इंस्टाग्राम स्टोरी में उनके यो-यो फिटनेस टेस्ट स्कोर का खुलासा करने से भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के वरिष्ठ अधिकारियों में नाराजगी है।

कोहली की पोस्ट के वायरल होने के बाद, भारतीय टीम मैनेजमेंट ने तुरंत सभी भारतीय क्रिकेटरों के लिए कड़े निर्देश जारी किए, जिसमें उन्हें सार्वजनिक रूप से अपने यो-यो टेस्ट स्कोर का खुलासा न करने का निर्देश दिया गया। रिपोर्ट के अनुसार, उन सभी क्रिकेटरों को मौखिक रूप से सूचित किया गया था जो वर्तमान में बेंगलुरु के अलूर में फिटनेस और तैयारी कैंप में भाग ले रहे हैं।

विश्व कप की तैयारियों के लिए एशिया कप महत्वपूर्ण
आगामी एशिया कप भारत की विश्व कप तैयारियों के लिहाज से काफ महत्वपूर्ण माना जा रहा है। एशिया कप में टीम इंडिया 2 सितंबर को चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी। टूर्नामेंट के दौरान इन दोनों टीमों के तीन बार एक-दूसरे से भिड़ंत की संभावना है। एशिया कप के बाद और वर्ल्ड कप से पहले भारत तीन एकदिवसीय मैचों में ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगा, जहां टीम 8 अक्टूबर को अपना अभियान शुरू करेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+