'मैं अपने ऊपर अधिक दबाव ले लेता हूं और फिर...', Shubman Gill ने बताई अपनी सबसे बड़ी कमजोरी
Shubman Gill News: स्टार भारतीय बल्लेबाज शुभमन गिल पिछले कुछ समय से इंटरनेशनल क्रिकेट में लगातार खराब फॉर्म से गुजर रहे हैं। खासतौर पर टेस्ट क्रिकेट में उनके बल्ले से लंबी पारी नहीं आना टीम के लिए चिंता का विषय रहा है। बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में शुभमन गिल उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सके थे। ऐसे में अब उन्होंने खुद अपनी फॉर्म को लेकर कुछ बातों का जिक्र किया है।
शुभमन गिल आखिर क्यों नहीं बना पा रहे हैं रन (Shubman Gill News)
शुभमन गिल ने माना है कि लाल गेंद के क्रिकेट में उनकी बल्लेबाजी उनके लिए चिंता का विषय है। शनिवार को बेंगलुरु में कर्नाटक के खिलाफ खेले गए रणजी ट्रॉफी एलीट ग्रुप सी मैच में पंजाब के लिए शतक (102) लगाने वाले गिल के मुताबिक, 25-30 रन की अच्छी शुरुआत मिलने के बाद वह खुद पर काफी दबाव डाल लेते हैं और फोकस और एकाग्रता खो देते हैं।

'मैं अपने ऊपर अधिक दबाव ले लेता हूं और फिर...'
शुभमन गिल ने हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ संपन्न पांच मैचों की सीरीज में भारत के लिए तीन टेस्ट खेले लेकिन केवल 93 रन ही बना पाए। बल्ले से उनके फ्लॉप शो ने उनकी काफी आलोचना की। गिल ने हिंदुस्तान टाइम्स के हवाले से कहा कि लाल गेंद से बल्लेबाजी चिंता का विषय है। कभी-कभी, मुझे लगता है कि लाल गेंद से, मैं जो मैच खेलता हूं, उसमें मैं 25-30 रन बहुत अच्छे बनाता हूं। मुझे लगता है कि उन क्षणों में, कभी-कभी मैं बड़े रन बनाने में सक्षम होने के लिए खुद पर बहुत अधिक दबाव डालता हूं। मुझे लगता है कि मैं इस तरह से अपना खेल नहीं खेल पाया हूं।
साल 2020 में गिल ने किया था डेब्यू
शुभमन गिल ने दिसंबर 2020 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू किया था। उन्हें लगता है कि वह एक ऐसी स्थिति में पहुंच जाते हैं, जहां वह खुद पर बहुत अधिक दबाव डालते हैं। गिल ने कहा कि खेलते वक्त मेरा इरादा मजबूत रहता है। लेकिन कभी-कभी मुझे लगता है कि मैं इसे खो देता हूं क्योंकि मैं खुद पर बहुत अधिक दबाव डालता हूं कि अब जब मैं तैयार हूं तो मुझे एक बड़ा रन बनाना है।
रणजी ट्रॉफी में पंजाब के लिए मैच में अपने प्रदर्शन के बारे में बात करते हुए गिल ने कहा कि मुझे लगता है कि हम किसी भी स्तर पर जो भी पारी खेलते हैं, उसमें रन बनाना, फॉर्म में वापस आना और उस भावना को महसूस करना बहुत महत्वपूर्ण है।












Click it and Unblock the Notifications