'मैं हैंडसम हूं इसलिए मुझसे जलते हैं सब', क्रिकेटर ने लगाया बड़ा आरोप, खोले कई राज
Ahmed Shehzad News: पाकिस्तान के दिग्गज बल्लेबाज अहमद शहजाद ने हाल ही में एक चौंकाने वाला बयान दिया है। अहमद शहजाद ने आरोप लगाया कि सीनियर खिलाड़ी उनके अच्छे लुक्स के कारण उनसे 'नफरत' करते हैं। दाएं हाथ के बल्लेबाज साल 2019 से ही राष्ट्रीय टीम से बाहर हैं। टीम से बाहर होने के बाद से ही वह लगातार पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) की आलोचना करते रहे हैं।
शहजाद ने लगाया गंभीर आरोप (Ahmed Shehzad News)
हाल ही में पाकिस्तानी एक्टर अहमद अली बट द्वारा होस्ट किए गए पॉडकास्ट में शहजाद ने अपने वरिष्ठ खिलाड़ियों पर उनके व्यक्तित्व और ड्रेसिंग सेंस के कारण 'ईर्ष्या' करने का आरोप लगाया। शहजाद ने कहा कि अच्छा दिखने की वजह से मुझे बहुत नुकसान उठाना पड़ा है। अगर आप अच्छे दिखते हैं, अच्छे कपड़े पहनना जानते हैं और अच्छी तरह से बोलते हैं तो वरिष्ठ और पूर्व खिलाड़ी ईर्ष्या करने लगते हैं।

पाकिस्तान सुपर लीग से ले चुके हैं संन्यास
उन्होंने कहा कि मुझे पहले यह नहीं पता था। मैं बचपन से क्रिकेट खेल रहा हूं और मैंने कभी नहीं सोचा था कि लोग आपको अच्छे दिखने जैसी चीज़ों के लिए जज करेंगे। आप उन जगहों पर दुश्मन बना लेते हैं, जिनकी आप कल्पना भी नहीं कर सकते। अहमद शहजाद ने आखिरी बार क्वेटा ग्लैडिएटर्स का प्रतिनिधित्व किया था और 2023 में पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) से संन्यास की घोषणा की थी।
ऐसा रहा है करियर
अहमद शहजाद ने अपना पहला वनडे 2009 में श्रीलंका के खिलाफ खेला था। इसके बाद उन्होंने 2010 में बांगलादेश के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू किया। अहमद शहजाद ने 2009 में ही T20 अंतर्राष्ट्रीय मैच में अपनी शुरुआत की। अहमद शहजाद ने पाकिस्तान के लिए कई यादगार पारियां खेलीं, खासकर वनडे और टी-20 में काफी सफल रहे। उन्होंने कई बार पाकिस्तान के लिए ओपनिंग बल्लेबाज के तौर पर जिम्मेदारी संभाली।












Click it and Unblock the Notifications