Video: 'प्यार में फंस गया भाई!' मिस्ट्री गर्ल के साथ Shreyas Iyer के एक्सप्रेशंस ने फैंस को कर दिया कन्फ्यूज

Shreyas Iyer's Expressions Video: टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर श्रेयस अय्यर की हर एक्टिविटी पर उनके फैंस की पैनी नजर रहती है। इस बीच 15 जुलाई की सुबह मुंबई एयरपोर्ट पर जैसे ही अय्यर स्पॉट हुए कैमरों ने उन्हें फौरन कैप्चर कर लिया।

आमतौर पर एयरपोर्ट लुक्स और सेलेब्स की मौजूदगी ही चर्चा का विषय होती है, लेकिन इस बार मामला एकदम अलग था। वायरल हो रहे वीडियो में अय्यर की नजरें और उनके चेहरे के हावभाव कुछ ऐसे दिखे जिसने सोशल मीडिया पर जिज्ञासा और कयासों का तूफान खड़ा कर दिया।

Shreyas Iyer Video

मिस्ट्री गर्ल के साथ अय्यर के एक्सप्रेशन वायरल
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में एयरपोर्ट पर अय्यर की नजरे और उनके चेहरे के एक्सप्रेशन ने बिना कुछ कहे सबकुछ बयां कर दिया। वीडियो के एक फ्रेम में एक लड़की अय्यर से कुछ दूरी पर नजर आती है, जिसे लेकर अब यूजर्स के रिएक्शन की भरमार है।

हालांकि, अय्यर ने इस मौके पर कोई पब्लिक कमेंट नहीं किया और न ही उस लड़की को लेकर कोई पुष्टि हुई है कि वो कौन हैं।

एयरपोर्ट पर दिखा थोड़ा असहज और थोड़ा मुस्कुराता चेहरा
वीडियो में श्रेयस का थोड़ा असहज, थोड़ा मुस्कुराता चेहरा लोगों की नजरों से बच नहीं पाया। इंस्टाग्राम पर इस क्लिप को हजारों लाइक्स और लाखों व्यूज मिल चुके हैं। एक यूजर ने मजाक में कहा कि, 'प्यार में फंस गया भाई!' वहीं एक अन्य यूजर ने मस्ती भरे अंदाज में हंसी के इमोजी के साथ कहा कि, अय्यर ने इंस्टाग्राम पर चेक किया होगा कि लड़की ने मैसेज किया या नहीं।'


एक यूजर ने तो यहां तक दावा कर दिया कि, 'ध्यान से रखना इस क्लिप को बाद में यही लड़की गर्लफ्रेंड निकलेगी।' एक अन्य यूजर ने कहा कि, 'दोनों के बीच कुछ तो लग रहा है।' एक अन्य ने कहा कि, 'स्टाफ मेंबर लग रही है। इस तरह से लोगों के अनुमान लगाने का सिलसिला जारी है।

श्रेयस अय्यर का क्रिकेट करियर
श्रेयस अय्यर का क्रिकेट करियर अब तक शानदार रहा है। उन्होंने टेस्ट, वनडे, टी20 अंतरराष्ट्रीय और आईपीएल - चारों फॉर्मेट्स में खुद को साबित किया है। टेस्ट क्रिकेट में अय्यर ने 14 मैचों में 811 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक और पांच अर्धशतक शामिल हैं। उनका औसत 36.86 और स्ट्राइक रेट 63.02 है, जो उनकी स्टेबिलिटी और पारी को संभालने की ताकत को दर्शाता है।

श्रेयस अय्यर का वनडे करियर
वनडे में उन्होंने 48.22 की बेहतरीन औसत और 100 के स्ट्राइक रेट के साथ 70 मैचों में 2845 रन बनाए हैं।इस फॉर्मेट में उनके नाम 5 शतक और 22 अर्धशतक हैं, जो उन्हें भारत की मिडिल ऑर्डर की रीढ़ बनाते हैं।

श्रेयस अय्यर का टी20 करियर
टी20 अंतरराष्ट्रीय में भी अय्यर ने उपयोगी पारियां खेली हैं। 51 मुकाबलों में उन्होंने 30.67 की औसत और 136.13 के स्ट्राइक रेट से 1104 रन बनाए हैं।

श्रेयस अय्यर का IPL करियर
आईपीएल में अय्यर का रिकॉर्ड बेहद प्रभावशाली रहा है। उन्होंने 132 मैचों में स्ट्राइक रेट 133.35 से 3731 रन बनाए हैं, जिसमें 27 अर्धशतक शामिल हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+