वर्ल्ड कप टीम में नहीं मिली जगह तो नेट्स में जाकर कर दी चौके-छक्कों की बारिश, श्रेयस अय्यर का दिखा नया अवतार

टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup 2022) में भारतीय टीम का चयन सोमवार को किया गया। एशिया कप में शामिल अधिकतर खिलाड़ियों को वर्ल्ड कप के लिए भी मौका दिया गया है।

नई दिल्ली, 13 सितंबर। टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup 2022) में भारतीय टीम का चयन सोमवार को किया गया। एशिया कप में शामिल अधिकतर खिलाड़ियों को वर्ल्ड कप के लिए भी मौका दिया गया है। हालांकि, एशिया कप में सुपर फोर के राउंड से ही बाहर होने वाली भारतीय टीम के कुछ खिलाड़ियों के प्रदर्शन से फैंस खुश नहीं थे। फैंस लगातार उनके टीम में होने की आलोचना कर रहे हैं। वहीं कुछ खिलाड़ी ऐसे भी हैं जो अच्छे परफॉर्मेंस के बाद भी टीम में अपनी जगह नहीं बना सके।

Shreyas Iyer trains,

टीम के स्टैंडबॉय खिलाड़ी हैं श्रेयस अय्यर

वर्ल्ड कप टीम के स्टैंडबॉय खिलाड़ी के रूप में मोहम्मद शम्मी, श्रेयस अय्यर रवि बिश्नोई और दीपक चाहर को चुना गया है। वर्ल्ड कप टीम में शामिल खिलाड़ियों में से अगर कोई चोटिल होता है तो इन खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया जाएगा। श्रेयस अय्य़र लंबे समय से टी-20 टीम में नंबर चार पर अच्छा खेलते रहे हैं। लेकिन चोटिल होकर बाहर जाने के बाद उनकी जगह सूर्यकुमार यादव ने ले ली।

जमकर प्रैक्टिस कर रहे हैं अय्य़र

सोशल मीडिया पर टीम सिलेक्शन के बाद एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में श्रेयस अय्यर शार्ट पिच गेंदों के खिलाफ मैदान के चारों ओर शॉट्स लगा रहे हैं। नेट्स में वह अपने बल्ले से खूब चौके -छक्के लगा रहे हैं। दरअसल, अय्य़र की कमजोरी शार्ट पिच गेंद मानी जाती है, वह इस तरह की गेंदों पर अक्सर आउट हो जाते हैं। लिहाजा वह अपनी इस कमजोरी को दूर करने के लिए खूब मेहनत कर रहे हैं।

एशिया कप में भी नहीं मिला था मौका

श्रेयस अय्यर को एशिया कप में भी भारतीय टीम के लिए खेलने का मौका नहीं मिला था। ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घरेलू टी-20 सीरीज के लिए भी अय्यर का नाम टीम में नहीं है। 20 सितंबर से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन टी-20 मैचों की सीरीज के लिए वर्ल्ड कप में शामिल खिलाड़ियों को ही मौका दिया गया है। श्रेयस अय्यर को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में खेलने का मौका दिया जा सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+