श्रेयस अय्यर होंगे रोहित की जगह ODI कप्तान, BCCI ने शुभमन गिल को जिम्मेदारी सौंपने से किया मना?

Shreyas Iyer: एशिया कप की भारतीय टीम में श्रेयस अय्यर को शामिल नहीं करने की वजह से काफी बवाल देखने को मिल रहा है। कई पूर्व क्रिकेटर भी श्रेयस अय्यर के समर्थन में उतर आए हैं। इस बीच एकदिवसीय क्रिकेट को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है।

रोहित शर्मा की जगह श्रेयस अय्यर को एकदिवसीय कप्तान बनाने की खबर आई है। दैनिक जागरण के अनुसार रोहित की वजह वनडे में अय्यर को कप्तान बनाने पर विचार किया जा रहा है। रिपोर्ट के अनुसार वनडे में भारत के अगले कप्तान के बारे में बात चल रही है।

shreyas iyer

आगामी व्यस्त शेड्यूल को देखते हुए बीसीसीआई कप्तानी का भार किसी एक खिलाड़ी के कन्धों पर नहीं डालना चाहता। इस वजह से एकदिवसीय क्रिकेट में श्रेयस अय्यर को कप्तानी देने पर विचार किया जा रहा है। इसका एक अर्थ और भी निकाला जाना चाहिए।

रोहित शर्मा को जल्दी ही एकदिवसीय क्रिकेट से रिटायर होते हुए देखा जा सकेगा, हालांकि निर्णय उन पर छोड़ा जाएगा। शायद अगले एकदिवसीय वर्ल्ड कप तक रोहित शर्मा टीम में नहीं होंगे। अगर रोहित बीसीसीआई की योजनाओं में होते, तो नए कप्तान के ऊपर इतना जल्दी विचार नहीं किया जाता।

शुभमन गिल को टी20 में मिलेगी कमान

गिल अभी टेस्ट कप्तान हैं और सूर्या के बाद उनको टी20 कप्तान के रूप में भी देखा जा रहा है। एशिया कप की भारतीय टीम में गिल को ही उपकप्तान बनाया गया है। ऐसे में सफेद गेंद क्रिकेट में बोर्ड दो अलग कप्तान बनाने के ऊपर विचार कर रहा है। अय्यर ने चैम्पियंस ट्रॉफी में बेहतरीन बैटिंग का प्रदर्शन किया था।

रोहित से भी पूछा जाएगा फैसला

ऐसा भी कहा जा रहा है कि रोहित को उनके भविष्य की योजनाओं के बारे में पूछा जाएगा। इसके बाद ही फैसला लिया जाएगा। अगर रोहित आगे नहीं खेलने का फैसला लेते हैं, तो अय्यर को अक्टूबर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे कप्तान बनाया जा सकता है। देखना होगा कि रोहित शर्मा का क्या फैसला होगा। इन सब बातों से रोहित के ऊपर रिटायरमेंट का दबाव बढ़ रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+