श्रेयस अय्यर बने ODI कप्तान, BCCI ने की ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टीम की घोषणा, इन खिलाड़ियों को मिली जगह
Shreyas Iyer: श्रेयस अय्यर ने दो दिन पहले ही ऑस्ट्रेलिया A के खिलाफ रेड बॉल क्रिकेट में भारत A की कप्तानी छोड़ दी थी। उन्होंने पीठ में समस्या के चलते छह माह तक रेड बॉल क्रिकेट से दूर होने का फैसला लिया था। इस बीच सफेद गेंद सीरीज को अहम खबर सामने आई है।
इंडिया ए ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ तीन एकदिवसीय मैचों की सीरीज़ खेलेगी। ये मुकाबले कानपुर में 30 सितंबर से शुरू होंगे। इसके अलावा ईरानी कप के लिए रेस्ट ऑफ़ इंडिया टीम की घोषणा भी की गई है। रणजी विजेता टीम के खिलाफ रेस्ट ऑफ़ इंडिया का मैच 1 अक्टूबर को नागपुर में होगा।

पहले वनडे की टीम घोषित करने के बाद अंतिम दो एकदिवसीय मैचों की टीम अलग से घोषित की गई है। अंतिम दो वनडे के लिए तिलक वर्मा टीम में आए हैं। उनके अलावा अभिषेक शर्मा भी शामिल हैं। दोनों खिलाड़ी फ़िलहाल एशिया कप के लिए सीनियर भारतीय टीम के साथ हैं।
पहले ODI के लिए भारत 'A' टीम
श्रेयस अय्यर (कप्तान), प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), रियान पराग, आयुष बडोनी, सूर्यांश शेडगे, विप्राज निगम, निशांत सिंधु, गुर्जपनीत सिंह, युधवीर सिंह, रवि बिश्नोई, अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर), प्रियांश आर्य, सिमरजीत सिंह
अंतिम दो ODI के लिए भारत 'A' टीम
श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उप-कप्तान), अभिषेक शर्मा, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), रियान पराग, आयुष बडोनी, सूर्यांश शेडगे, विप्राज निगम, निशांत सिंधु, गुर्जपनीत सिंह, युधवीर सिंह, रवि बिश्नोई, अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर), हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह
श्रेयस अय्यर ने बीसीसीआई को सूचित किया है कि वे अगले छह महीनों तक रेड-बॉल क्रिकेट से ब्रेक लेंगे। यूके में पीठ की सर्जरी के बाद उनकी रिकवरी अच्छी रही, लेकिन हाल ही में लंबे फॉर्मेट में खेलने के दौरान उन्हें फिर से पीठ में जकड़न और ऐंठन की समस्या होने लगी है।












Click it and Unblock the Notifications