रोहित शर्मा के सामने छलका Shreyas Iyer का दर्द, 10 दिनों में दूसरा टी-20 फाइनल गंवाया, देखें वीडियो

Shreyas Iyer Suffers Second Final Loss: भारतीय टीम के मिडल ऑर्डर बल्लेबाज श्रेयस अय्यर के लिए पिछले दो हफ्ते काफी कठिन भरे रहे हैं। पहले आईपीएल 2025 के फाइनल में पंजाब किंग्स की कप्तानी करते हुए उन्हें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से 6 रन की करीबी हार का सामना करना पड़ा। इसके सिर्फ 10 दिन बाद अय्यर ने टी20 मुंबई लीग 2025 में सोबो मुंबई फाल्कन्स की अगुवाई की, लेकिन यहां भी उन्हें मराठा रॉयल्स से फाइनल में 5 विकेट से हार झेलनी पड़ी।

रोहित के सामने छलका अय्यर का दर्द (Shreyas Iyer Suffers Second Final Loss)

श्रेयस अय्यर फाइनल मैच हारने के बाद मायूस नजर आए। मुंबई टी-20 लीग 2025 के फाइनल मुकाबले के लिए कप्तान रोहित शर्मा भी स्टेडियम पहुंचे हुए थे। रोहित शर्मा मैच खत्म होने के बाद श्रेयस अय्यर से मैच पोस्ट प्रेजेंटेशन के दौरान मिले। यहां रोहित अय्यर को मेडल देते लेकिन श्रेयस ने खुद रोहित के हाथ से इस मेडल को ले लिया। वह हार के बाद काफी निराश दिखाई दे रहे थे। श्रेयस का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Shreyas Iyer 1

फाइनल में ऐसा रहा मैच का हाल

वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस फाइनल में सोबो फाल्कन्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 157/4 रन बनाए। टीम की शुरुआत अच्छी रही, लेकिन मध्य ओवरों में गति धीमी हो गई। जवाब में मराठा रॉयल्स ने चिन्मय सुतार की अर्धशतकीय पारी और अवैस खान नौशाद के आखिरी ओवरों के तूफानी खेल के दम पर लक्ष्य को चार गेंद शेष रहते हासिल कर लिया।

हार के बाद अय्यर ने कही बड़ी बात

दोनों हारों के बावजूद श्रेयस अय्यर ने सकारात्मक प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि यह हफ्ता भावनात्मक और शारीरिक रूप से काफी व्यस्त रहा। दो बड़े फाइनल हारना आसान नहीं होता, लेकिन मुझे गर्व है कि हमने दोनों टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया। ये अनुभव आगे और मजबूत बनाएंगे। हालांकि फाइनल में दो बार हारने से उनका रिकॉर्ड थोड़ा धुंधला जरूर हुआ है, लेकिन अय्यर की कप्तानी की जमकर तारीफ हो रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+