Shreyas Iyer बने आईसीसी के 'प्लेयर ऑफ द मंथ', चैंपियंस ट्रॉफी में बनाए थे इतने रन, IPL में भी गरजा बल्ला

ICC Mens Player of the Month, Shreyas Iyer: भारतीय मिडल ऑर्डर बल्लेबाज श्रेयस अय्यर ने मार्च 2025 के लिए ICC मेंस प्लेयर ऑफ़ द मंथ अवार्ड जीत लिया है। उन्होंने न्यूजीलैंड के जैकब डफी और रचिन रवींद्र को पीछे छोड़ते हुए यह बड़ी उपलब्धि हासिल की है। पिछले कुछ समय से श्रेयस अय्यर बल्ले से लगातार रन बनाने का काम कर रहे हैं। चैंपियंस ट्रॉफी में दमदार प्रदर्शन के बाद वह आईपीएल में भी कमाल कर रहे हैं।

श्रेयस अय्यर ने दिखाया दम (ICC Mens Player of the Month)

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में श्रेयस अय्यर 243 रन बनाकर भारत के लिए सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे। दुबई और पाकिस्तान में हुए आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत की सफलता में अय्यर का अहम योगदान रहा। अय्यर से पहले शुभमन गिल ने फरवरी के लिए यह सम्मान जीता था। अय्यर ने भारत की तरफ से चैंपियंस ट्रॉफी में बतौर मिडल ऑर्डर में कई मैच विनिंग पारियां खेली।

Shreyas Iyer 1

अय्यर ने कही दिल जीतने वाली बात

अय्यर ने मार्च के लिए ICC मेंस प्लेयर ऑफ़ द मंथ चुने जाने पर आभार और सम्मान व्यक्त किया। उन्होंने पुरस्कार और अपनी सफलता में योगदान के लिए अपने साथियों, कोचों और सहयोगी स्टाफ को श्रेय दिया। श्रेयस अय्यर ने कहा, "मुझे मार्च के लिए ICC मेंस प्लेयर ऑफ़ द मंथ चुने जाने पर वास्तव में सम्मानित महसूस हो रहा है। यह मान्यता अविश्वसनीय रूप से विशेष है, खासकर उस महीने में जब हमने ICC चैंपियंस ट्रॉफी जीती - एक ऐसा क्षण जिसे मैं हमेशा संजो कर रखूंगा।

लगाया था रनों का अंबार

अय्यर ने आगे कहा कि इतने बड़े मंच पर भारत की सफलता में योगदान देने में सक्षम होना कुछ ऐसा है जिसका हर क्रिकेटर सपना देखता है। मैं अपने साथियों, कोचों और सहयोगी स्टाफ के अटूट समर्थन और विश्वास के लिए उनका आभारी हूं। अय्यर ने मार्च के दौरान तीन मैचों में 57.33 की औसत और 77.47 की मध्यम स्ट्राइक रेट के साथ 172 रन बनाए। अय्यर चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के दूसरे सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी थे, जो रचिन रवींद्र से सिर्फ़ 20 रन पीछे थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+