श्रेयस अय्यर अचानक कप्तानी छोड़ चले गए, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच से कुछ घंटों पहले लिया फैसला, क्या है कारण
Shreyas Iyer: इंडिया ए के लिए बड़ी खबर सामने आई है, जहां टीम के नियमित कप्तान श्रेयस अय्यर ने ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ चल रही बहु-दिवसीय सीरीज़ के दूसरे और अंतिम मैच से अपना नाम वापस ले लिया है। यह चार दिवसीय मुकाबला 23 सितंबर से लखनऊ में खेला जा रहा है।
अय्यर की अनुपस्थिति में अब टीम की कप्तानी को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं थी। सूत्रों के अनुसार, इस अहम मुकाबले में नेतृत्व की ज़िम्मेदारी या तो उपकप्तान ध्रुव जुरेल राजत पाटीदार में से किसी एक कप्तानी सौंपने पर विचार हुआ था।

ध्रुव जुरेल को पहले ही इस सीरीज़ के लिए उपकप्तान नियुक्त किया गया था, और उन्होंने हाल के घरेलू सीज़न में शानदार प्रदर्शन किया है। उसी को देखते हुए जुरेल को इस मुकाबले के लिए कप्तान नियुक्त कर दिया गया, टॉस करने के लिए वही आए।
श्रेयर अय्यर के अचानक दूसरे मुकाबले से बाहर होने को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक कारण सामने नहीं आया है। हालांकि, मामले से जुड़े सूत्रों के मुताबिक अय्यर पहले टेस्ट की कप्तानी करने के बाद सीधे लखनऊ से मुंबई लौट गए हैं।
बताया जा रहा है कि उन्होंने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) को अपनी अनुपलब्धता की सूचना व्यक्तिगत कारणों का हवाला देते हुए दी है। फिलहाल इस मामले में अय्यर की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।
ध्रुव जुरेल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। दोनों टीमों के खिलाफ खेला गया पिछला मुकाबला ड्रॉ समाप्त हो गया था। इस बार एक नई शुरुआत के तहत दोनों टीमें जीत दर्ज करने के लिए मैदान पर उतरी हैं।
ऑस्ट्रेलिया ए (प्लेइंग इलेवन): सैम कॉनस्टास, कैंपबेल केलावे, नाथन मैकस्वीनी (कप्तान), ओलिवर पीक, कूपर कॉनॉली, जोश फिलिप (विकेटकीपर), जैक एडवर्ड्स, विल सदरलैंड, कोरी रोक्किचियोली, टॉड मर्फी, हेनरी थॉर्नटन
भारत ए (प्लेइंग इलेवन): एन जगदीशन, केएल राहुल, साई सुदर्शन, देवदत्त पडिक्कल, नितीश कुमार रेड्डी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर/कप्तान), आयुष बडोनी, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज, गुर्नूर ब्रार, मानव सुथार












Click it and Unblock the Notifications