ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर हो सकते हैं श्रेयस अय्यर, जानिए किस खिलाड़ी को मिल सकता है मौका?
श्रेयस अय्यर अहमदाबाद टेस्ट के तीसरे और फिर चौथे दिन भी बल्लेबाजी के लिए मैदान पर नहीं उतरे। उन्होंने पीठ में दर्द की शिकायत की है, जिसके बाद उन्होंने स्कैन के लिए भेज दिया गया है।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 17 मार्च से शुरू होने वाली तीन वनडे मैचों की सीरीज से पहले भारतीय टीम को एक बड़ा झटका लगता दिख रहा है। दरअसल, अहमदाबाद टेस्ट के चौथे दिन टीम के मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज श्रेयस अय्यर को पीठ में दर्द की शिकायत फिर से हुई, जिसके बाद उन्हें स्कैन के लिए ग्राउंड से बाहर भेज दिया गया। ऐसे में अब श्रेयस अय्यर के वनडे सीरीज से बाहर होने की संभावना है। बता दें कि श्रेयस अय्यर तीसरे दिन बल्लेबाजी के लिए मैदान पर नहीं आए थे। उनसे पहले जडेजा और केएस भरत को भेज दिया था, लेकिन चौथे दिन भी अक्षर बैटिंग के लिए नहीं आए तो चिंताए बढ़ने लगी और आखिर में बीसीसीआई ने अक्षर को लेकर बयान जारी कर दिया।
श्रेयस की चोट पर बीसीसीआई ने जारी किया है बयान
बीसीसीआई की ओर से जारी हुए बयान में कहा गया कि श्रेयस अय्यर ने तीसरे दिन के खेल के बाद अपनी पीठ के निचले हिस्से में दर्द की शिकायत की थी। उन्हें स्कैन के लिए भेजा गया है और बीसीसीआई की मेडिकल टीम उनकी निगरानी कर रही है। बीसीसीआई के इस बयान के बाद पीटीआई की रिपोर्ट में कहा गया है कि इस बात की संभावना बहुत अधिक बढ़ गई है कि श्रेयस अय्यर वनडे सीरीज से बाहर हो सकते हैं और अगर वो बाहर भी नहीं होते हैं तो उन्हें शायद ही बल्लेबाजी के लिए मौका मिलेगा। आपको बता दें कि श्रेयस इसी पीठ के दर्द के कारण न्यूजीलैंड के खिलाफ भी वनडे सीरीज नहीं खेले थे। उनकी जगह रजत पाटीदार को टीम में शामिल किया गया था।
क्यों चोटिल हुए श्रेयस अय्यर?
पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, एक पूर्व राष्ट्रीय चयनकर्ता ने कहा है कि अय्यर की बैक इंजरी फिर से उभर आई है और ऐसा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अहमदाबाद टेस्ट में करीब 170 ओवर फील्डिंग करने की वजह से हो सकता है। उन्होंने कहा कि मुझे यह समझ नहीं आ रहा है कि अय्यर को पहले एक घरेलू मैच क्यों नहीं खिलाया गया, जिससे उनकी फिटनेस का पता चल पाता।
आपको बता दें कि श्रेयस अय्यर ने दिल्ली टेस्ट में वापसी की थी। उससे पहले वो चोट के कारण नागपुर टेस्ट में नहीं खेले थे। अय्यर को सूर्यकुमार यादव की जगह टीम में रिप्लेस किया गया था। वापसी के बाद अय्यर ने दिल्ली टेस्ट में 16 और इंदौर टेस्ट में 26 रन बनाए थे। अब अगर श्रेयस अय्यर इस चोट की वजह से वनडे टीम से बाहर होते हैं तो उनकी जगह रजत पाटीदार को मौका दिया जा सकता है। रजत पाटीदार को अक्टूबर में पहली बार टीम में चुना गया था, लेकिन अभी तक उनका वनडे डेब्यू नहीं हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications