IND vs SA: रांची में कोहली के बाद अय्यर ने किया ये कमाल, शतक लगाते ही मचाया धमाल
भारतीय क्रिकेट टीम के बल्लेबाज श्रेयस अय्यर ने शानदार फॉर्म जारी रखते हुए दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे में वनडे में शतक जड़ दिया।
India vs South Africa, 2nd ODI Highlights: भारतीय क्रिकेट टीम के बल्लेबाज श्रेयस अय्यर ने शानदार फॉर्म जारी रखते हुए दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे में वनडे में शतक जड़ दिया। 111 गेंदों में नाबाद 113 रनों की पारी खेलकर उन्होंने सीरीज के दूसरे मैच में भारत को सात विकेट से जीत दिला दी। इस जीत के साथ ही भारत ने सीरीज में बराबरी कर ली है। दोनों ही टीमों के बीच अब वनडे सीरीज का फाइनल मुकाबला नई दिल्ली में 11 अक्टूबर को खेला जाएगा।

अय्यर और किशन ने निभाई 161 रनों की साझेदारी
279 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम ने 48 के स्कोर पर ही दो विकेट गंवा दिए थे। शिखर धवन और शुभनम गिल के आउट होने के बाद भारतीय पारी लड़खड़ाती हुई दिखाई पड़ रही थी। लेकिन श्रेयस अय्यर और ईशान किशन ने 161 रनों की साझेदारी कर टीम को लक्ष्य तक पहुंचाने का काम किया। हालांकि, अपने होम ग्राउंड में अपना पहला वनडे शतक लगाने से किशन चूक गए और 93 रन बनाकर आउट हो गए।

कोहली के इस खास क्लब में शामिल हुए अय्यर
श्रेयस अय्यर ने वनडे करियर का दूसरा शतक पूरा करने के साथ ही एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली। अय्यर कोहली के बाद रांची में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। इस मैदान पर साल 2019 में विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 123 और साल 2014 में श्रीलंका के खिलाफ नाबाद 139 रन बनाए थे। अब इस मैदान पर कोहली के बाद शतक जड़ने वाले अय्यर दूसरे भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं।

अब तक चार खिलाड़ियों ने रांची में लगाया है शतक
विराट कोहली और श्रेयस अय्यर के अलावा श्रीलंका के एंजेलो मैथ्यूज और ऑस्ट्रेलिया के उस्मान ख्वाजा भी इस पिच पर शतक लगाने का कारनामा कर चुके हैं। अय्यर ने पिछली छह पारियों में पांचवीं बार 50 रन से ज्यादा की पारी खेली है। इस पारी में उन्होंने 15 चौके लगाने का कारनामा किया। ईशान किशन ने श्रेयस अय्यर के साथ 155 गेंदों में 161 रन की साझेदारी की, जिसकी बदौलत भारत इस मैच को आसानी से जीतने में सफल रहा।












Click it and Unblock the Notifications