श्रेयस अय्यर का परिवार तुरंत जाएगा ऑस्ट्रेलिया, पैसों की नहीं कोई कमी, होश उड़ा देगी नेटवर्थ
Shreyas Iyer Net Worth: सिडनी एकदिवसीय मैच में चोट के बाद श्रेयस अय्यर ऑस्ट्रेलिया में भर्ती हैं और उनको आईसीयू में रखा गया है। अंदरूनी रक्त स्त्राव की वजह से अय्यर को अस्पताल में ही रखा गया है। उनको ठीक होने में कुछ समय लगेगा लेकिन परिवार के सदस्यों को लेकर अहम जानकारी सामने आई है।
श्रेयस अय्यर के माता-पिता या परिवार के किसी सदस्य को ऑस्ट्रेलिया भेजा जाएगा। जल्दी ही अय्यर के परिवार के किसी सदस्य को सिडनी भेजने की व्यवस्था बोर्ड करेगा। वहां श्रेयस अय्यर को इस कठिन समय में परिवार की आवश्यकता होगी और बोर्ड इसे लेकर काम कर रहा है।

अय्यर के पेरेंट्स या अन्य किसी सदस्य को वहां भेजने का खर्चा बीसीसीआई उठाएगी। हालांकि क्रिकेटर के पास भी पैसों की कमी नहीं है। ऐसे में उनकी नेटवर्थ के बारे में जानना जरूरी है। एक ख़िलाड़ी की नेटवर्थ सिर्फ़ सैलरी पर नहीं, बल्कि उसकी ब्रांड वैल्यू, निवेश और लाइफस्टाइल पर भी निर्भर करती है।
Shreyas Iyer की नेटवर्थ
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, साल 2025 में श्रेयस अय्यर की अनुमानित नेटवर्थ ₹65 करोड़ से ₹90 करोड़ (लगभग $7.8 मिलियन से $10.8 मिलियन) के बीच बताई गई है। उनकी कमाई का यह आंकड़ा उनकी लगातार सफलता और ब्रांड एंडोर्समेंट में वृद्धि के कारण तेज़ी से बढ़ रहा है।
श्रेयस अय्यर की कमाई के मुख्य स्रोत
IPL से मिलने वाली फीस
IPL 2025 के मेगा ऑक्शन में पंजाब किंग्स (Punjab Kings) ने उन्हें एक रिकॉर्ड तोड़ ₹26.75 करोड़ में खरीदा। इस भारी-भरकम राशि ने उन्हें IPL इतिहास के दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी की सूची में शामिल कर दिया।
BCCI का केंद्रीय अनुबंध (Central Contract)
भारतीय क्रिकेट टीम का हिस्सा होने के नाते, उन्हें भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) से सालाना वेतन मिलता है। प्रदर्शन के आधार पर, उन्हें अब ग्रेड-B (3 करोड़ सालाना अनुमानित) का अनुबंध मिला है। यह वेतन उन्हें मैच फीस के अलावा मिलता है।
ब्रांड एंडोर्समेंट और विज्ञापन
वह BoAt, मान्यवर, Dream11, CEAT, Google Pixel, Ultrahuman, Gillette, BharatPe जैसे कई बड़े ब्रांड्स का प्रमोशन करते हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, वह एक विज्ञापन के लिए ₹25-30 लाख तक चार्ज करते हैं, जिससे सालाना उनकी आय ₹3-5 करोड़ तक पहुँच जाती है।












Click it and Unblock the Notifications