CSK के खिलाफ जीत के बाद श्रेयस अय्यर पर गिरी गाज, BCCI ने ठोका 12 लाख का जुर्माना

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के खिलाफ जबरदस्त जीत दर्ज करने के बावजूद पंजाब किंग्स (PBKS) के कप्तान श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) को बड़ी कीमत चुकानी पड़ी है। आईपीएल 2025 के मैच नंबर 49 में स्लो ओवर रेट (Slow Over Rate) के चलते बीसीसीआई (BCCI) ने अय्यर पर 12 लाख का जुर्माना लगाया है।

बीसीसीआई (BCCI) ने अपने आधिकारिक बयान में बताया कि यह इस सीजन में पंजाब किंग्स का पहला ऐसा मामला था जब टीम निर्धारित समय में पूरे 20 ओवर नहीं फेंक सकी। आईपीएल के आर्टिकल 2.22 के तहत यह नियमों का उल्लंघन माना गया और इसके लिए कप्तान श्रेयस अय्यर फर जुर्माना लगाया गया।

Punjab Kings

19वें ओवर से पहले मिली चेतावनी
मैच के दौरान 19वें ओवर की शुरुआत से पहले ही पंजाब किंग्स को एक अतिरिक्त फील्डर सर्कल के अंदर बुलाना पड़ा- जो दर्शाता है कि टीम समय पर ओवर पूरे करने में नाकाम रही। हालांकि इस बाधा के बावजूद युजवेंद्र चहल ने शानदार हैट्रिक लेकर सीएसके की पारी को समेटा।

मैच में श्रेयस और चहल की रही तूफानी परफॉर्मेंस
श्रेयस अय्यर ने बल्ले से भी कमाल करते हुए 41 गेंदों में 72 रन ठोके और टीम को जीत की दहलीज तक पहुंचाया। वहीं, युजवेंद्र चहल ने 4 विकेट चटकाए जिनमें उनकी आईपीएल करियर की दूसरी हैट्रिक भी शामिल रही।

करन के 88 रनों के बावजूद नहीं बचा पाई CSK
चेन्नई की ओर से सैम कर्रन ने 47 गेंदों में 88 रन की पारी खेली और डेवाल्ड ब्रेविस ने उनका अच्छा साथ निभाया, जिससे टीम ने 190 रन बनाए। लेकिन पंजाब ने 4 विकेट रहते 19.4 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया।

जीत के बाद भी सजा, IPL में टाइमिंग का खेल भारी
भले ही पंजाब किंग्स ने जीत हासिल की हो, लेकिन आईपीएल जैसे टूर्नामेंट में टाइमिंग और ओवर रेट जैसे नियमों का पालन बेहद ज़रूरी होता है। श्रेयस अय्यर को इस पहली गलती के लिए चेतावनी के साथ जुर्माना झेलना पड़ा-आने वाले मैचों में उन्हें और उनकी टीम को ओवर रेट सुधारना होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+