कप्तान बनने लायक, फिर भी टीम से बाहर! श्रेयस अय्यर के पिता का दर्द भरा बयान वायरल
Shreyas Iyer father News: भारतीय क्रिकेट टीम इंग्लैंड दौरे के बाद अब एशिया कप में हिस्सा लेने के लिए बेकरार है। एशिया कप 2025 के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है। भारतीय टीम घोषित होने के बाद से ही एक खिलाड़ी को लेकर लगातार चर्चाएं की जा रही है। श्रेयस अय्यर को एक बार फिर चयनकर्ताओं ने नजर अंदाज करते हुए टी-20 टीम से बाहर रखा है।
श्रेयस के पिता का छलका दर्द (Shreyas Iyer father News)
श्रेयस अय्यर के टीम से बाहर होने पर अब उनके पिता रिएक्शन सामने आया है। श्रेयस के पिता ने कहा कि मुझे समझ नहीं आता कि श्रेयस को भारतीय टी20 टीम में जगह पाने के लिए और क्या करना होगा। वह आईपीएल में साल-दर-साल बेहतरीन प्रदर्शन करता आ रहा है। पहले दिल्ली कैपिटल्स, फिर कोलकाता नाइट राइडर्स और अब पंजाब किंग्स के साथ उसने शानदार प्रदर्शन किया।

टीम में जगह पाने के लिए क्या करना होगा?
उन्होंने आगे कहा कि सिर्फ खेलना ही नहीं, उसने कप्तानी में भी कमाल दिखाया है। साल 2024 में उसने केकेआर को खिताब जिताया और इस साल पंजाब किंग्स को फाइनल तक पहुंचाया। उन्होंने यह भी कहा कि वह यह नहीं कह रहे कि श्रेयस को भारतीय टीम का कप्तान बना दिया जाए, लेकिन कम से कम उसे टीम में तो शामिल किया जाना चाहिए।
श्रेयस अय्यर नहीं देते किसी को दोष
श्रेयस अय्यर के पिता के मुताबिक अगर वह टीम से बाहर रह जाता है, तब भी वह कभी किसी के खिलाफ कुछ नहीं कहता। वह सिर्फ यही कहता है कि मेरा नसीब है। अब कुछ नहीं कर सकते। वह हमेशा शांत रहता है और किसी को दोष नहीं देता। लेकिन अंदर ही अंदर उसे जरूर निराशा होती होगी।
श्रेयस अय्यर का करियर आईपीएल में बेहद सफल रहा है। उनकी बल्लेबाजी तकनीक, कप्तानी का अनुभव और मैच जीताने की क्षमता किसी से कम नहीं। इसके बावजूद जब चयन की बात आती है, तो उनका नाम अक्सर लिस्ट से बाहर रह जाता है। यही कारण है कि उनके पिता की यह नाराजगी लाजमी है।












Click it and Unblock the Notifications