Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Shreyas Iyer को अस्पताल से मिली छुट्टी, BCCI ने फैंस को दी खुशखबरी, कब होगी टीम में वापसी?

Shreyas Iyer Health Update: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर के हेल्थ को लेकर बड़ी अपडेट जारी की है। बीसीसीआई ने फैंस को खुशखबरी देते हुए बताया कि श्रेयस अय्यर को सिडनी के अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है और वह तेज़ी से ठीक हो रहे हैं। जैसे ही डॉक्टरों की तरफ से उन्हें जर्नी करने की परमिशन मिलेगी वह भारत के लिए रवाना हो जाएंगे।

सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में लगी थी चोट (Shreyas Iyer Health Update)

श्रेयस अय्यर को यह गंभीर चोट 25 अक्टूबर को सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ़ तीसरे वनडे के दौरान लगी थी। ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज एलेक्स कैरी का शानदार कैच लेने के बाद वह असहज स्थिति में गिरे, जिससे उनकी पसलियों में चोट आई और उन्हें तुरंत मैदान से बाहर ले जाया गया। जिसके बाद सिडनी के ही एक अस्पताल में उनका इलाज किया गया।

Shreyas Iyer 1

आईसीयू में भर्ती हुए थे अय्यर

आगे की जांच में पता चला कि श्रेयस अय्यर को गंभीर अंदरूनी चोट लगी है, जिसके बाद उन्हें आईसीयू में भर्ती कराया गया। जांच में उनकी प्लीहा में चीरा लगने और आंतरिक रक्तस्राव का पता चला। उनकी गंभीर चोट को देखते हुए तत्काल एक मेडिकल प्रक्रिया की गई। डॉक्टरों ने बताया कि अगर श्रेयस अय्यर के इलाज में देरी होती तो शायद उनकी जान भी जा सकती थी।

बीसीसीआई ने दी नई जानकारी

बीसीसीआई ने अपने ताया बयान में कहा कि वह अब बेहतर हैं और अच्छी तरह से ठीक हो रहे हैं। बीसीसीआई मेडिकल टीम सिडनी और भारत के एक्सपर्ट के साथ मिलकर उनकी रिकवरी से खुश है और उन्हें आज अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। बीसीसीआई ने डॉ. कौरुश हगीगी (सिडनी) और डॉ. दिनशॉ परदीवाला (भारत) का उनके इलाज के लिए आभार व्यक्त किया है।

कब तक मैदान पर होगी वापसी

अय्यर अभी भी फ़ॉलो-अप कंसल्टेशन के लिए सिडनी में ही रहेंगे और उड़ान भरने के लिए फिट होने के बाद ही देश लौटेंगे। श्रेयस अय्यर की चोट के बीच, भारतीय टीम इस समय ऑस्ट्रेलिया के ख़िलाफ टी-20 सीरीज़ में व्यस्त है। सीरीज़ का पहला मैच बारिश के कारण धुल गया था, जबकि दूसरे मैच में ऑस्ट्रेलिया ने आरामदायक जीत दर्ज करके 1-0 की बढ़त बना ली है। अय्यर को कम से कम एक महीने तक रेस्ट करना होगा उसके बाद ही वह मैदान पर फिर से नजर आ सकेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+