श्रेयस अय्यर ने कप्तान बनने से किया इनकार, क्या एशिया कप टीम से बाहर रखने पर हैं नाराज?

Shreyas Iyer: एशिया कप की टीम में श्रेयस अय्यर को शामिल नहीं करने पर काफी बवाल देखने को मिला है। उनको टीम में नहीं चुनने के बाद सोशल मीडिया पर भी बीसीसीआई की आलोचना देखने को मिली। श्रेयस अय्यर से पहले शुभमन गिल को टीम में शामिल करने पर सवाल खड़े हुए हैं।

इस बीच श्रेयस अय्यर को लेकर एक रिपोर्ट सामने आई है। ऐसा कहा जा रहा है कि श्रेयस अय्यर को एशिया कप टीम से बाहर करना पर बुरा लगा है और उन्होंने अपने तरीके से विरोध जताया है। हालांकि आधिकारिक तौर पर कुछ भी सामने नहीं आया है।

shreyas iyer

टाइम्स ऑफ़ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार श्रेयस अय्यर ने दिलीप ट्रॉफी में कप्तानी का ऑफ़र ठुकरा दिया है। श्रेयस अय्यर को सबसे पहले वेस्ट जोन की कप्तानी की पेशकश की गई थी, लेकिन उन्होंने यह जिम्मेदारी लेने से इनकार कर दिया। इसके बाद चयनकर्ताओं ने यह जिम्मेदारी शार्दुल ठाकुर को सौंपी, जिन्होंने खुशी-खुशी इसे स्वीकार कर लिया। चयन समिति के अध्यक्ष संजय पाटिल ने अय्यर द्वारा मना करने के बाद शार्दुल ठाकुर को जिम्मेदारी दी।

कुछ रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया है कि श्रेयस अय्यर सफेद गेंद क्रिकेट खेलना चाहते थे और उनको एशिया कप की टीम में शामिल करने की उम्मीद थी। इसी वजह से उन्होंने अपने पर्सनल कोच प्रवीण आमरे के साथ अभ्यास करने का निर्णय लिया था।

श्रेयस अय्यर के सपोर्ट में कई पूर्व क्रिकेटर आए हैं, उनमें संजय मांजरेकर भी शामिल हो गए हैं। मांजरेकर ने कहा कि अय्यर को टीम में शामिल नहीं करना हैरानी वाला निर्णय है। यह वही खिलाड़ी है जिसे सही कारणों से भारतीय टीम से बाहर किया गया था, क्योंकि ऐसा महसूस किया गया कि वह घरेलू क्रिकेट को लेकर पूरी तरह प्रतिबद्ध नहीं हैं। जब इंग्लैंड के खिलाफ उन्होंने घरेलू वनडे सीरीज में वापसी की तो पहले से कहीं ज्यादा बेहतर थे।

मांजरेकर ने कहा कि उन्होंने आईपीएल में भी बेहतरीन प्रदर्शन किया था, 50 की औसत और 170 का स्ट्राइक रेट अन्य किसी बल्लेबाज का नहीं रहा। इसके बाद उनको टीम से बाहर करने का अवॉर्ड दिया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+