IND vs WI: ब्रूक्स का कैच लेने के बाद श्रेयस अय्यर पर चढ़ा माइकल जैक्सन का बुखार, डांस वीडियो वायरल
त्रिनिदाद के क्वींस पार्क ओवल में खेले गए वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में भारत ने वेस्टइंडीज को 3 रन से हराया।
नई दिल्ली, 23 जुलाई: त्रिनिदाद के क्वींस पार्क ओवल में खेले गए वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में भारत ने वेस्टइंडीज को 3 रन से हराया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 7 विकेट खोकर 308 रन बनाए। जवाब में वेस्टइंडीज टीम 6 विकेट खोकर 305 रन ही बना सकी। इस जीत के साथ ही भारतीय टीम ने 3 वनडे मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। विंडीज की ओर से दूसरे विकेट के लिए काइल मेयर्स और शमराह ब्रुक्स के बीच 117 रनों की साझेदारी हुई। शार्दुल ठाकुर ने इस पार्टनरशिप को तोड़ा।

डांस वीडियो वायरल
309 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज को पहला झटका 5वें ओवर में लगा। शाई होप 18 गेंदों पर 7 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इसके बाद काइल मेयर्स और शमराह ब्रुक्स की साझेदारी ने भारत की मुश्किलें बढ़ा दीं। लेकिन विंडीज की पारी के 24वें ओवर में शार्दुल ठाकुर ने शमराह ब्रुक्स का विकेट लेकर इस पार्टनरशिप को तोड़ दिया। ब्रुक्स ने 61 गेंदों पर 46 रन बनाए। उन्होंने ठाकुर की धीमी गेंद पर पुल शॉट लगाया और गेंद सीधे डीप स्क्वॉयर लेग पर तैनात श्रेयस अय्यर के हाथों में पहुंची। कैच के बाद अय्यर ने माइकल जैक्सन स्टाइल में डांस किया। उनका यह डांस वीडियो सोशल मीडिया पर अब तेजी से वायरल हो रहा है।
— Guess Karo (@KuchNahiUkhada) July 23, 2022

शतक से चूके धवन
भारत ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट खोकर 308 रन बनाए। कप्तान शिखर धवन (97), शुभमन गिल (64) और श्रेयस अय्यर (54) ने अर्धशतक जड़ा। धवन अपने शतक से मात्र 3 रन से चूक गए। इसके अलावा सूर्यकुमार यादव ने 13, संजू सैमसन ने 12, दीपक हुड्ड ने 27 और अक्षर पटेल ने 21 रन की पारी खेली। शार्दुल ठाकुर 7 और सिराज 1 रन बनाकर नाबाद रहे। वहीं विंडीज की ओर से गुडकेश मोती और अल्जारी जोसेफ ने 2-2 विकेट झटके। इसके अलावा रोमारियो शेफर्ड-अकील होसिन ने 1-1 विकेट अपने नाम किया।

मेयर्स की शानदार पारी
309 रनों का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज की ओर से काइल मेयर्स (75) और ब्रैंडन किंग (54) ने अर्धशतक जड़ा। इनके अलावा शाई होप ने 7, शमरह ब्रूक्स ने 46, निकोलस पूरन ने 25 और रोवमैन पॉवेल ने 6 रन बनाए। वहीं अकील होसेन (32*) और रोमारियो शेफर्ड (39*) नाबाद रहे। मोहम्मद सिराज दस ओवरों में 2/57 के साथ भारत के लिए सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज रहे। सिराज के अलावा शार्दुल ठाकुर और युजवेंद्र चहल ने भी 2-2 विकेट अपने नाम किए। शानदार बल्लेबाजी के लिए कप्तान शिखर धवन को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।












Click it and Unblock the Notifications